विज्ञापन

IND vs AFG: ना कोई चोटिल, ना रिप्लेसमेंट, अचानक हुई गंभीर के 'चहेते' की टीम इंडिया में एंट्री

भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में सीरीज का तीसरा वनडे खेले जाना है और उससे पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में हर्षित राणा की एंट्री हुई है.

IND vs AFG: ना कोई चोटिल, ना रिप्लेसमेंट, अचानक हुई गंभीर के 'चहेते' की टीम इंडिया में एंट्री
Harshit Rana added to India squad

भारत-अफगानिस्तान के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है. 20 जून को होने वाला यह मैच महज औपचारिकता भर है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. हालांकि, इस मैच से पहले भारतीय टीम में हर्षित राणा की एंट्री हुई है. बीसीसीआई ने शुक्रवार सुबह इस बात की जानकारी दी है. जब से गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है, हर्षित राणा को लगातार मौके मिले हैं, और कई फैंस ने इसको लेकर सवाल भी उठाए हैं. लेकिन हर्षित ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब जरूर दिया है. 

बीसीसीआई ने जारी प्रेस रिलीज में कहा,"पेसर हर्षित राणा घुटने ने रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और वो अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिए इंडिया टीम में शामिल हो गए हैं." राणा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के दौरान लिगामेंट में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी और उसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं.  इस चोट की वजह से 24 साल के इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग दोनों से बाहर रहना पड़ा.

बात अगर इकाना में हुए मुकाबले की करें तो भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 402 रन लगाए. भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रन बनाए.

हालांकि, 403 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 232 रन बनाकर ऑलआउट हुई. गेंदबाजी में भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 60 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 45 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं, प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू मुकाबले में 56 रन देकर 2 विकेट निकाले.

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने 89 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 79 रन बनाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41 रनों का योगदान दिया. यह अफगानिस्तान की रनों के लिहाज से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार रही. बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है.

तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा.

यह भी पढ़ें: इशान किशन की सुपर वापसी, केएल राहुल पर नहीं, इन 2 खिलाड़ियों पर बढ़ गया दबाव

यह भी पढ़ें: कौन हैं जोहान मंजाम्बी, 20 साल के युवा ने रचा इतिहास, 76 सालों में ऐसा करने वाले सबसे युवा स्विस खिलाड़ी

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com