भारत की टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का अपना दौरा शुरु करने जा रही है. इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे मैच और 5 टी20 मैचों की एक श्रृंखला खेलने जा रही है. ये मुकाबले त्रिनिदाद और सेंट किट्स में खेले जाएंगे.
यह पढ़ें- रोहित शर्मा के शॉट पर झूमकर नाचे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, बना दिया माहौल
क्रिकबज वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार तीन वनडे मुकाबले 22, 24 और 27 जुलाई को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे इसके बाद चार्ल्स लारा स्टेडियम में 29 जुलाई को पांच ट्वेंटी-20 मैचों में से पहला मैच होगा इसके बाद अगले दो टी20 मैच 1 और 2 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस के वार्नर पार्क में खेले जाएंगे. इसके बाद काफिला फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में जाएगा, जहां अंतिम दो मैच छह और सात अगस्त को खेले जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार अभी क्रिकेट वेस्टइंडीज अमेरिका से इसकी अनुमति लेने के प्रोसेस में चल रही है इसके बाद ही आधिकारिक रूप से इसका ऐलान करेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर ने कोहली के ख़राब फॉर्म को लेकर दी उन्हें खास सलाह, सुनकर विराट भी रह गए सन्न !
आपको बता दें कि भारतीय टीम 18 जुलाई को यूके से त्रिनिदाद के लिए निकलेगी. जहां पर भारतीय टीम एक टेस्ट, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. सीडब्ल्यूआई के अधिकारी ने कहा- इस तथ्य को देखते हुए कि दुनिया भर में कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार हो रहा है, यह संभावना नहीं है कि किसी भी दौरे में बहुत अधिक दिनों तक सख्त क्वारंटीन नियम लागू होंगे. "भारत श्रृंखला अभी लगभग तीन महीने दूर है, लेकिन आवश्यकतानुसार प्रोटोकॉल का पालन करना होगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं