मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आक्रमक पारी खेली. अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने दो शानदार छक्के लगाकर अपने फैंस का दिल जीत लिया. स्टेडियम में मौजूद बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने माहौल को और भी मजेदार कर दिया.
यह पढ़ें- डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली के ख़राब फॉर्म को लेकर दी उन्हें खास सलाह, सुनकर विराट भी रह गए सन्न !
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस मैच में गुजरात के खिलाफ पहली गेंद से ही रोहित शर्मा आक्रमक अंदाज में नजर आए. दर्शकों में बैठे रणवीर सिंह उनके छक्कों पर खुशी से झूमते हुए नजर आए. रोहित ने पावरप्ले में मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 63 रन पहुंचा दिया था. इस मैच में रोहित ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान रोहित ने 2 छक्के और 5 चौके लगाए. हालांकि अपना अर्धशतक पूरा करने वे कामयाब नहीं हो पाए लेकिन मुंबई इंडियंस के फैंस को आज रोहित शर्मा का कुछ कुछ पुराना अंदाज नजर आया. अंत में राशिद खान ने उनको एलबीडबल्यू आउट कर दिया.
𝐑𝐒 on the pitch & ℝ𝕊 in the stand! फुल मचा रहे है! 😎#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #GTvMI @RanveerOfficial pic.twitter.com/Ug9ZCZFxY2
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 6, 2022
यह भी पढ़ें- एक ही ओवर में ठोके 5 छक्के और 1 चौका, कप्तान बनते ही बेन स्टोक्स का धमाल, देखिए VIDEO
अगर मैच की बात करें तो टॉस के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया. अंतिम ग्यारह में ऋतिक शौकीन की जगह मुरगन अश्विन को शामिल किया गया.
मुंबई की टीम को इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है. टॉस के वक्त रोहित शर्मा ने कहा कि हम टूर्नामेंट को एक हाई पर खत्म करना चाहते हैं हम किसी भी कीमत पर आखिरी के मैचों में कोई ढिलाई नहीं देना चाहते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं