इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की फ्रेंचाइजियों द्वारा नजरअंदाज किये गये भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) काउंटी क्रिकेट (County Cricket) खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए हैं. काउंटी टीम वारविकशर की ओर से अपने डेब्यू ही मैच में विहारी ने कमाल किया और एक बेहद ही खूबसूरत कैच लेकर क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर हनुमा विहारी के द्वारा लिए गए कैच का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच में हनुमा ने हवा में उड़कर एक हाथ से कमाल का कैच लिया. विहारी के इस कैच को देखकर लोग उन्हें भारत का नया सुपरमान बुला रहे हैं. दरअसल नॉटिंघमशायर की पारी के 41वें ओवर में गेंदबाज रोड्स की गेंद पर बल्लेबाज स्टीवन मुलने ने मिड विकेट की ओर से हवा में एक करारा शॉट मारा, शॉट इतना करारा था कि लगा कि गेंद बाउंड्री की ओर जाएगा लेकिन वहां फील्डिंग के लिए तैनात विहारी ने कमाल किया और सुपरमैन की तरह हवा में उड़े और एक हाथ से अनोखा कैच लेककर असंभव को संभव कर दिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हनुमा विहारी के कैच को देखकर जहां बल्लेबाज चकित रह गया तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाज भी चौंक गया. साथी खिलाड़ी भागकर भारतीय क्रिकेटर के पास आए और उन्हें खूबसूरत कैच का जमकर जश्न मनाने लगे. विहारी भी अपने इस शानदार कैच का जश्न मनाते दिखे.
A debut wonder catch for Hanuma Vihari
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) April 15, 2021
LIVE STREAMS: https://t.co/SyebMiubg3 #LVCountyChamp | @WarwickshireCCC pic.twitter.com/yaYX4lFCax
एक तरफ जहां विहारी ने अपनी फील्डिंग से कमाल किया लेकिन बल्लेबाजी के दौरान वो खात भी नहीं खोल पाए. वार्विकशायर के लिए बल्लेबाजी करने नंबर 3 पर उतरे विहारी 22 गेंद का सामना किया और 23वीं गेंद पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हो गए. विहारी अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
रविंद्र जडेजा ने शादी की सालगिरह पर लिखा यह प्यारा मैसेज, शांति और प्यार से..'
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना हैं. टीम को इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भाग लेना है. दायें हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड में रहकर सीरीज की तैयारी भी कर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में बीसीसीआई की कोशिश रही है कि इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में खेले. इशांत शर्मा, अश्विन और अक्षर पटेल हाल के वर्षों में काउंटी क्रिकेट में खेल चुके है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं