India Vs England 3rd ODI FREE LIVE Streaming : भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है. सीरीज इस समय एक-एक की बराबरी पर है. भारतीय टीम तीसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज जीतने की कोशिश करेगी. इस मैच में सबकी नजर रोहित शर्मा पर होगी. रोहित को लेकर काफी बातें हो रही है. क्या लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. हालांकि बीसीसीआई ने ऐसी बातों को गलत करार दिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित को लेकर आगे क्या फैसला होता है.
रोहित और कोहली रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में मैदान पर उतरने के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी. दरअसल, लॉर्ड्स में रोहित और कोहली एक साथ मिलकर भारत की ओर से 400वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेंगे. कोहली-रोहित की जोड़ी इस मुकाम तक पहुंचने वाली भारत की ओर से पहली जोड़ी बनेगी.यह दोनों इस खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन-द्रविड़ ने भारत के लिए एक साथ मिलकर 391 मुकाबले खेले हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है. संगकारा और जयवर्धने ने एक साथ श्रीलंका के लिए 550 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वह दो एकदिवसीय मुकाबलों में अब तक सिर्फ 37 रन ही बना सके हैं.
दूसरे वनडे में 47 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित महज 26 रन ही बना सके थे और अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे. रोहित के भविष्य को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स वनडे को रोहित के करियर का आखिरी मैच बताया जा रहा था. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
हालांकि, दूसरे वनडे में विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दिए थे. उन्होंने मुश्किल हालातों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली थी . अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए थे. कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 और फिर चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर संग मिलकर 67 रनों की अहम साझेदारी निभाई थी.
तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारत में किन टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे की Live स्ट्रीमिंग भारत में कहां होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा वनडे भारत में JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे को भारत में फ्री में लाइव कहां और किस चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में फ्री में तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट DD Sports पर होगा.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा की पसंद थे गौतम गंभीर, अब वही कोच 'हिटमैन' को 'टीम से बाहर करने के मूड में! रिपोर्ट में बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं