विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2019

भारत विश्व कप से पहले खेलेगा दो आधिकारिक प्रैक्टिस मैच

 बयान के अनुसार, इंग्लैंड के चार आधिकारिक आयोजन स्थल ब्रिस्टल कंट्री ग्राउंड, कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, हैम्पशायर बॉल और द ओवल पर 24 से 28 मई के दौरान पांच दिनों तक ये अभ्यास मैच खेले जाएंगे

भारत विश्व कप से पहले खेलेगा दो आधिकारिक प्रैक्टिस मैच
टीम इंडिया की फाइल फोटो
दुबई:

विश्व कप की (World Cup 2019) तैयारियों के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (#ICC,आईसीसी) ने वीरवार को इसकी घोषणा की. विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के चार स्थलों पर दो-दो आधिकारिक मैच खेलेगी. इन मैचों के लिए टिकट और प्रसारण की घोषणा अप्रैल में जारी होगी.

 बयान के अनुसार, इंग्लैंड के चार आधिकारिक आयोजन स्थल ब्रिस्टल कंट्री ग्राउंड, कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, हैम्पशायर बॉल और द ओवल पर 24 से 28 मई के दौरान पांच दिनों तक ये अभ्यास मैच खेले जाएंगे.अभ्यास मैच 50 ओवरों का होगा लेकिन इसे वनडे का आधिकारिक दर्जा नहीं मिलेगा. मैच के दौरान टीमें अपने सभी 15 खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतार सकती है. अभ्यास मैच के तय कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को ब्रिस्टल में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से और वेल्स में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ 4th ODI: ट्रेंट बोल्ट ने खोला राज़, क्यों हो जाते हैं वह इतने खतरनाक, अकरम व यूनुस को पीछे छोड़ा

आईसीसी की ओर से जारी बयान के अनुसार भारत 25 मई को इंग्लैंड के द ओवल में न्यूजीलैंड से और 28 मई को कार्डिफ में बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलने उतरेगा. 25 मई को हैम्पशायर में इंग्लैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया और ओवल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी. 26 मई को ब्रिस्टल में दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज से और वेल्स में पाकिस्तान बांग्लादेश से भिड़ेगा.

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली. 

27 मई को हैम्पशायर में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत श्रीलंका से और ओवल में इंग्लैंड की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. अंतिम दिन 28 मई को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से और वेल्स में भारत बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Team India, ICC, World Cup 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com