India predicted XI: एशिया कप में भारतीय टीम आज सुपर 4 में अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश (IND vs BAN) के साथ खेलने वाली है. भारतीय टीम पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है. तो वहीं दूसरी टीम फाइनल में पहुंचने वाली श्रीलंका है. बता दें कि एशिया कप में अबतक केवल एक ही मैच में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को मौका मिला है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय इलेवन (India XI) में बदलाव हो सकते हैं. दरअसल, भारतीय टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच 24 घंटे के अंदर खेला था. हालांकि 2 दिन का टीम इंडिया को आराम जरूर मिला है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय इलेवन में 2 से 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
"जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन...", पूर्व कप्तान आफरीदी ने पाकिस्तान टीम को लेकर कही बड़ी बात
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
मोहम्मद शमी को मिल सकता है मौका
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बुमराह को आराम देकर शमी को इलेवन में शामिल किया जा सकता है. बता दें कि बुमराह ने हाल ही में भारतीय टीम में वापसी की है. वहीं, अगले महीने विश्व कप खेला जाने वाला है. ऐसे में यकीनन उम्मीद है कि वर्क लोड को देखते हुए बुमराह को आराम दिया जाए. बुमराह भारत के अहम गेंदबाज हैं और विश्व कप में भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं. ऐसे में शमी बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव/श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका
यदि श्रेयस अय्यर फिट रहे तो शुभमन गिल की जगह उन्हें मौका मिल सकता है. बता दें कि पीठ में जकड़न के कारण अय्यर भारतीय इलेवन (India Playing XI) का हिस्सा नहीं बन सके थे. जिसके कारण केएल राहुल नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसे में यदि श्रेयस फिट रहे तो उन्हें शुभमन गिल की जगह मौका मिल सकता है. बता दें कि राहुल भी काफी समय से टीम से बाहर रहे थे. एशिया कप में ही उन्होंने वापसी की ती. ऐसे में यदि श्रेयस अय्यर फिट रहे तो शुभमन गिल को भी वर्क लोड को देखते हुए आराम दिया जा सकता है.
सूर्या को भी मिल सकता है मौका
लेकिन अगर टीम प्रबंधन श्रेयस अय्यर को उबरने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देना चाहता है तो वह गिल और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक विकल्प को आजमा सकता है. भले ही सूर्यकुमार इस प्रारूप में इतना अच्छा नहीं कर सके हैं. इसके बावजूद सूर्यकुमार को भारत की वनडे टीम के अहम खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और ‘थिंक टैंक' उन्हें एक और मौका देना चाहेगा.
ओपनिंग कर सकते हैं ईशान किशन
यदि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गिल को आराम दिया जाएगा तो फिर ईशान किशन भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं.
भारतीय संभावित XI :
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/ सूर्य कुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
बांग्लादेश :
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, नजमुह हुसैन शांटो, तौहिद हृदय, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, नासुम अहमद, शाक मेहदी हसन, नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजिद हसन तमीम, तंजिम हसन साकिब
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरु होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं