- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड के बाद आठ टीमें सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं
- ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचे हैं
- सुपर आठ के दो ग्रुप बनाए गए हैं, पहले में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज शामिल हैं
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फैंस को दिन प्रतिदिन यहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरु हुए करीब 13 बीत चुके हैं और 'लीग राउंड' का खेल करीब-करीब समाप्त हो चुका है. जिसके साथ ही इस बात का फैसला भी हो चुका है कि कौन सी आठ टीमें 'सुपर आठ' में जलवा बिखेरेंगी. ग्रुप 'ए' से भारत और पाकिस्तान ने क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए 'सुपर आठ' के लिए क्वालिफाई किया है. वहीं ग्रुप 'बी' से श्रीलंका और जिंबाब्वे, 'सी' से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एवं 'डी' से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम ने 'सुपर आठ' के लिए क्वालिफाई किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए लीग चरण में जैसे चार ग्रुप बनाए गए हैं. वैसे ही 'सुपर आठ' के लिए भी दो ग्रुप बनाए गए हैं. पहले ग्रुप में मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम को रखा गया है, जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम है. दोनों ग्रुपों से दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. 'सुपर आठ' स्टेज के मैच शुरु हो. उससे पहले बात करें भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने विरोधियों से कब भिड़ेंगी, तो वो कुछ इस प्रकार हैं-
'सुपर आठ' में भारत के मुकाबले
'सुपर आठ' स्टेज में टीम इंडिया की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ होने वाली है. ब्लू टीम का पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ है, जो अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच 26 फरवरी को चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 'सुपर आठ' स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला भारतीय टीम एक मार्च को कोलकाता स्थित ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेलेगी. यहां उसका प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह अगले स्टेज में प्रवेश करेगी.
'सुपर आठ' राउंड में पाकिस्तान के मुकाबले
वहीं पाकिस्तान की टीम को 'सुपर आठ' राउंड में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका का सामना करना है. ग्रीन टीम का पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ है, जो कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में उसकी भिड़ंत 24 फरवरी को इंग्लैंड के साथ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. ग्रीन टीम का 'सुपर आठ' राउंड में आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के साथ है. यह मैच भी दोनों टीमों के बीच कोलंबो में खेला जाएगा.
'सुपर आठ' का पूरा शेड्यूल
21 फरवरी- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
22 फरवरी- इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे
23 फरवरी- जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे
24 फरवरी- इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
25 फरवरी- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
26 फरवरी- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे
26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेन्नई, शाम 7 बजे
27 फरवरी- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
28 फरवरी- पाकिस्तान vs श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
01 मार्च- जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर 3 बजे
01 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज, इडेन गार्डेन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे
यह भी पढ़ें- World Record: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आजतक जो कोई नहीं कर पाया, जोसेफ ने वह कर दिखाया, बना अनोखा रिकॉर्ड