- भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के लीग चरण में आमने-सामने होंगी
- टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं
- 2007 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में दोनों टीमों का पहला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला बॉल आउट नियम से भारत ने जीता था
क्रिकेट प्रेमियों को जिस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार था. उस मुकाबले के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ घंटे शेष रहे गए हैं. भारत और पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के लीग चरण में आमने-सामने होने जा रही है. खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के कुल आठ मैच खेले गए हैं. मगर अब भी जब वह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आमने-सामने होती हैं तो लोगों को लगता है कि वह पहली बार आमने सामने होने जा रही हैं.
2007 में पहली बार आमने सामने हुई थीं दोनों टीमें
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीम 2007 में आमने सामने हुई थी. टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था. यहां लीग चरण का 10वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच डरबन में खेला गया. जहां भारतीय टीम बॉल आउट नियम के आधार पर जीत हासिल करने में कामयाब रही.
#OnThisDay in 2007: 🇮🇳 vs 🇵🇰 and we bagged our first T20 World Cup win! 🥳
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 14, 2024
Who could forget that wild bowl-out? Legendary! 🤩#PlayBold #INDvPAK
pic.twitter.com/uqoSBoIwsi
मैच में दोनों टीमें 141 रन बनाने में हुई थीं कामयाब
बात करें मैच के बारे में तो डरबन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 39 गेंदों में 128.20 की स्ट्राइक रेट से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
उथप्पा के अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन एमएस धोनी 31 गेंद में 33, जबकि सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए इरफान पठान ने 15 गेंदों में 14 रनों को योगदान दिया.
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम भी 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 141 रन तक ही पहुंच पाई. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मिस्बाह उल हक ने 35 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. इनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन शोएब मलिक ने 18 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया.

बॉल आउट नियम से निकाला गया मैच का परिणाम
मौजूदा समय में मैच टाई होने के बाद जैसे मैच का परिणाम 'सुपर ओवर' के जरिए निकाला जाता है. वैसे ही उस दौरान मैच टाई होने के बाद बॉल आउट नियम के जरिए मैच का परिणाम निकाला गया. नियम यह थी कि दोनों टीमों की तरफ से क्रंमशः पांच-पांच गेंदबाज बिना बल्लेबाज के स्टंप्स पर निशाना लगाएंगे. इस दौरान जो टीम सबसे ज्यादा स्टंप्स पर हिट करती. उसे विजेता घोषित के दिया जाता था.
भारत की तरफ से तीनों गेंदबाजों ने हिट किया स्टंप
बॉल आउट मुकाबले में भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने गेंदबाजी की थी. तीनों गेंदबाजों का टप्पा निशाने पर रहा और वह स्टंप को हिट करने में कामयाब रहे.
वहीं पाकिस्तान की तरफ से उमर गुल, यासिर अराफात और शाहिद अफरीदी ने गेंदबाजी की. मजेदार बात ये रही कि ये तीनों गेंदबाजी विकेट को हिट करने में नाकामयाब रहे.
इस तरह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले मुकाबले में भारतीय टीम पाक टीम के खिलाफ बाजी मारने में कामयाब रही. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए रॉबिन उथप्पा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था.