विज्ञापन

T20 World Cup 2026: पाक कप्तान सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा पर ये बयान देकर विश्व क्रिकेट को चौंकाया

Salman Ali Agha, IND vs PAK, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के फिटनेस पर अपडेट आने का इंतजार हो रहा है, उससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है.

T20 World Cup 2026: पाक कप्तान सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा पर ये बयान देकर विश्व क्रिकेट को चौंकाया
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: Salman Agha on Abhishek Sharma

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कांफ्रेंस के दैरान अपने फिटनेस को लेकर जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सलमान ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे. मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं और हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.

अभिषेक शर्मा के फिटनेस पर टिकी नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले सभी की नजरें अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर टिकी हैं. पेट के संक्रमण से उबर रहे अभिषेक को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट आज शाम अंतिम निर्णय लेगी. अगर उन्हें फिट घोषित कर दिया जाता है, तो कोलंबो के मैदान पर उनकी मौजूदगी मुकाबले का रुख बदल सकती है.

ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ ट्रम्प कार्ड - कप्तान सलमान आगा 

इससे पहले कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ ट्रम्प कार्ड के नाम का ऐलान कर दिया है. आगा ने कहा, यह गेम हमेशा से बहुत बड़ा रहा है. हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं. हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है. आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है. वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है. वह हमारा ट्रंप कार्ड है, हो सकता है कि स्पिनर हावी हों लेकिन आप पेसरों की भूमिका को नकार नहीं सकते. हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं लेकिन अच्छे पेसर भी हैं.

सलमान आगा ने टीम के प्रदर्शन पर कहा कि पिछले रिकॉर्ड मायने नहीं रखते. यह एक नया दिन होगा. आप इतिहास नहीं बदल सकते लेकिन हम इस बार अच्छा परफॉर्म करने और जीतने की कोशिश कर सकते हैं.

सलमान ने बाबर आजम को लेकर कहा कि हमारे लिए चिंता की बात नहीं है. वह रन बना रहे हैं और उम्मीद है कि वह रन बनाएंगे और कल हमारी मदद करेगें. हम बैटिंग पोजीशन में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हो सकता है कि स्पिनर हावी हो जाएं, लेकिन आप स्पिनरों को नकार नहीं सकते.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com