भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने पहले खेलते हुए 351 रन बनाए थे जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 352 रन बनाकर मैच जीत लिया. भले ही वेस्टइंडीज को जीत मिली लेकिन आईसीसी ने दोनों टीमों पर धीमी ओवर करने के तहत जुर्माना लगा दिया है. समय की छूट को ध्यान में रखते हुए, तय ओवर-रेट से क्रमशः चार और दो ओवर कम फेंकने के कारण भारत पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने ये जुर्माना लगाया.
दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मान ली और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, जिसका मतलब है कि औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगज्स्की, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे.
वेस्टइंडीज तीन मैचों की सीरीज पहले ही 0-2 से हारकर आखिरी वनडे में उतरी थी, लेकिन न्यू चंडीगढ़ में ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने अपने भारत दौरे के वनडे सीरीज का समापन रिकॉर्ड-तोड़ अंदाज में किया. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन बनाकर टीम की अगुवाई की और वेस्टइंडीज ने 352 रनों के लक्ष्य को हासिल किया, जो पुरुषों के वनडे में उनका सबसे बड़ा सफल रन चेज था. अब दोनों टीमें पांच मैचों की T20I सीरीज़ पर ध्यान देंगी, जो 6 अक्टूबर से शुरू होगी.
टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स)
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (होलकर स्टेडियम)
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
- पांचवा टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
ये भी पुढ़ें- अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया सीधा जवाब, बोले- संजू-अभिषेक के रहते
यह भी पढ़ें | नंबर 1 रोहित शर्मा, पूरन नंबर 2, भारत-वेस्टइंडीज टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली का गंभीर को संदेश, बोले- इन 3 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल...
The ICC have handed down sanctions to both sides following the third and final ODI between India and West Indies 🏏 https://t.co/CkqdR9hLxk
— ICC (@ICC) October 5, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं