India vs Nepal: ACC पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-A ने अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ मुकाबले से की. दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-बी के इस मैच में नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
भारत-A की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है, जबकि टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. राजत पाटीदार के हटने के बाद रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया था. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह के विकल्पों के रूप में मौजूद है.
यह टूर्नामेंट भारत-A के लिए खास माना जा रहा है क्योंकि टीम ने आखिरी बार 2013 में इसके पहले संस्करण का खिताब जीता था. ऐसे में तिलक वर्मा की युवा ब्रिगेड 13 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी है.
दूसरी ओर, नेपाल की टीम हाल के वर्षों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार प्रगति कर रही है. टी20 विश्व कप में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अब नेपाली टीम 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेगी. भारत-A और पाकिस्तान-A को इस टूर्नामेंट के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है, जबकि भारत का अगला बड़ा मुकाबला पाकिस्तान-A के खिलाफ होगा.
भारत A: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान.
नेपाल A: कुशल भुर्तेल, देव खनाल, ईशान पांडे, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), अर्जुन कुमाल, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप जोरा, पवन सर्राफ, संदीप लामिछाने (कप्तान), ललित राजबंशी, लोकेश बम, राशिद खान, बासिर अहमद, अभिषेष गौतम.
यह भी पढ़ें- PM मोदी से मुलाकात के बाद चला SKY का बल्ला! सूर्याकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी का बताया राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं