India vs Australia ODI Series: पिछले बारह साल में अपने न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमटने के बाद मिली शर्मनाक हार को भुलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को एलेन बॉर्डर फील्ड पर जब दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया से खेलेगी तो बेहतर प्रदर्शन करके टीम को सीरीज की हार से बचाने का दारोमदार बल्लेबाजों पर होगा. अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाले पचास ओवरों के विश्व कप से पहले भारत को अगर बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन में सुधार करना है तो आस्ट्रेलिया का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.
बारिश के कारण एक अभ्यास सत्र धुलने के बाद अधूरी तैयारी के साथ उतरी भारतीय टीम पहले मैच में 34.2 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई थी मो पिछले बारह साल में इस प्रारूप में उसका न्यूनतम स्कोर था. मेजबान ने यह लक्ष्य दो सौ से अधिक गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पांच विकेट लेने वाली आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगान शूट के आगे जेमिमा रौड्रिग्स ( 42 गेंद में 23 रन ) के अलावा भारत के अनुभवी बल्लेबाज टिक नहीं सके.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन करके आस्ट्रेलिया के पांच विकेट निकाल दिये थे लेकिन लक्ष्य इतना छोटा था कि किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं थी. भारत के लिये एकमात्र अच्छी बात तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की अगुवाई में युवा गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा और कोच अमोल मजूमदार ने भी स्वीकार किया कि अगर बल्लेबाज समझदारी से खेलते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के विवादास्पद फैसले के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाये, बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले और विकेटों के बीच दौड़ भी खराब रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने ही शतक जमाने वाली स्मृति मंधाना (नौ ) तीसरे ओवर में शूट का पहला शिकार हुई और इसके बाद से भारतीय पारी का पतन शुरू हो गया. चोट के कारण लंबे समय बाद टीम में लौटी हरलीन देयोल कोई कमाल नहीं कर सकी जबकि युवा प्रिया पूनिया ने भी निराश किया.
टी20 विश्व कप में नाकामी और व्यक्तिगत खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुरूआत तो अच्छी की लेकिन टिक नहीं सकी. वहीं जेमिमा रौड्रिग्स और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में लौटी रिचा घोष ने भी निराश किया और उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी में गहराई का अभाव साफ नजर आया.
भारत के लिये राहत की बात गेंदबाजों का प्रदर्शन रही. रेणुका ने एक ही ओवर में एलिसे पेरी और बेथ मूनी के विकेट लेकर सनसनी फैला दी थी तो अपनी दूसरी सीरीज खेल रही लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा ने दो ओवर में ग्यारह रन देकर दो विकेट चटकाये. भारतीय टीम को सीरीज मे वापसी एकजुट होने के साथ खुद पर भरोसा भी करना होगा.
भारत को दूसरे मैच में भी गेंदबाजों से इस प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद होगी जबकि आस्ट्रेलिया का ट्रंप कार्ड मेगान का शानदार फॉर्म है. टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिये सर्वाधिक आठ विकेट लेने वाली मेगान ने डब्ल्यूबीबीएल में एडीलेड स्ट्राइकर्स के लिये 13 विकेट लिये. उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि भारत को हलके में लेना गलती होगी और दूसरे मैच में भारतीय टीम मजबूती के साथ वापसी करेगी.
अक्टूबर में टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारी भारतीय टीम ने पिछले महीने न्यूजीलैंड को घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था. आस्ट्रेलिया में भारत ने अब तक सत्रह वनडे में से चार ही जीते हैं. पिछली बार 2021 में यहां तीन मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था.
आस्ट्रेलिया ने पिछली बार जनवरी में मुंबई में खेली गई सीरीज में तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया था. उस सीरीज में 260 रन बनाने वाली फीबी लिचफील्ड ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को परेशान करते हुए सिफ 29 गेंद में 35 रन बनाये जबकि आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करने वाली जार्जिया वोल ने 42 गेंद में 46 रन बनाकर भारतीयों के लिये खतरे की घंटी बजा दी है. सीरीज का आखिरी मैच पर्थ में ग्यारह दिसंबर को होगा.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत के लिए सिरदर्द बने ट्रेविस हेड का ऐतिहासिक कमाल, एक साथ रोहित, ख्वाजा और जैक क्रॉली को छोड़ा पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं