विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच Super-8 का अहम मुकाबला, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ZIM T20 World Cup Super-8 Head To Head Record: नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे.

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच Super-8 का अहम मुकाबला, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs ZIM T20 World Cup Super-8 Head To Head Record:

IND vs ZIM T20 World Cup Super-8 Head To Head Record: भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में उतरेगी. नॉकआउट में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा. ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीतने के बाद भारत को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस करारी हार ने भारत को ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है. वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800 नेट रन रेट) अपने पहले मैच जीतकर, पहले और दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, जिम्बाब्वे अपना पहला मैच गंवाकर सबसे निचले स्थान पर है.

नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया. इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था. जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

जिम्बाब्वे की टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com