- श्रेयस अय्यर को इस पोजीशन के लिए बताया उपयुक्त
- श्रेयस ने हाल में बैटिंग में काफी परिपक्वता दिखाई है
- इंडीज के खिलाफ बॉलर्स को अच्छा प्रदर्शन करना होगा
Anil Kumble: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble)ने वनडे इंटरनेशनल में चौथे नंबर पर बैटिंग को लेकर सुझाव दिया है. कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज (India vs West Indies ODI Series)में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए. उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के लिये यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी. कुंबले ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले ने कहा,‘शिखर के नहीं होने से केएल राहुल को पारी के आगाज का मौका मिला है. श्रेयस अय्यर काफी परिपक्व बल्लेबाज हैं और मैं चाहूंगा कि वह चौथे नंबर पर उतरें.'
गुलबदीन नैब बोले, 'अफगान क्रिकेट में गड़बड़, भ्रष्टाचारी क्रिकेटरों के नाम उजागर करूंगा'
गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच (1st ODI) 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 2-1 के अंतर से जीती है. कुंबले ने स्टार स्पोटर्स से कहा,‘वेस्टइंडीज के सामने गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण होगी. उसके पास दमदार हिटर्स हैं. विकेट भी बल्लेबाजी के अनुकूल है तो गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन करना होगा.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अब तक 9 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड बेहतरीन है. नौ वनडे में श्रेयस ने अब तक 49.42 के औसत से 346 रन बनाए हैं. मुंबई के श्रेयस अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं औनर 88 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है.
भारत-इंडीज वनडे सीरीज का कार्यक्रम
15 दिसंबर: पहला वनडे मैच (विशाखापट्टनम)
18 दिसंबर: दूसरा वनडे मैच (चेन्नई)
22 दिसंबर: तीसरा वनडे मैच (कटक)
वीडियो: डे-नाइट टेस्ट में पारी के अंतर से जीती टीम इंडिया >
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं