विज्ञापन

अभिषेक-वैभव पर होंगी नजरें, टी20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

6 अक्टूबर से टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है. भारतीय टीम को वनडे सीरीज का आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि सीरीज भारतीय टीम जीतने में सफल रही थी, लेकिन अब उम्मीद टी-20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

अभिषेक-वैभव पर होंगी नजरें, टी20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम वेस्टइंडीज, जानें कौन किसपर भारी !

वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज से अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेगी.  सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज, हेड टू हेड, टी-20 में कौन किसपर भारी !

साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर जरूर दी थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने बढ़िया चेज करते हुए 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आई है. अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि, वैभव और संजू सैमसन का बल्ला एशियन गेम्स में खामोश रहा था और ये दोनों आक्रामक बल्लेबाज इस सीरीज में जरूर दमखम दिखाना चाहेंगे. तिलक वर्मा ने भी एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी. हालांकि, टीम के बॉलिंग अटैक में जरूर अनुभव की कमी नजर आ रही है. तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जिनका साथ देने के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव को चुना गया है.

दूसरी ओर, वनडे में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेगी.शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों से कैरेबियाई टीम दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। शाई होप वनडे की शानदार फॉर्म को इस फॉर्मेट में भी बरकरार रखना चाहेंगे. वेस्टइंडीज को अपने गेंदबाजों से भी टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा रहेगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव

ये भी पुढ़ें-  अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें | पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं शामिल

यह भी पढ़ें | 10 छक्के, 8 चौके और 130 रन, डिविलियर्स-गेल की आतिशी पारियों ने मचाया गदर, WCL में हुआ डबल धमाका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com