विज्ञापन

रोहित शर्मा- विराट कोहली की जोड़ी के निशाने पर गांगुली-सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ एक साझेदारी की दरकार

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट का बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. दोनों दिग्गज सिर्फ एक 150+ रन की साझेदारी दूर हैं.

रोहित शर्मा- विराट कोहली की जोड़ी के निशाने पर गांगुली-सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ एक साझेदारी की दरकार
रोहित शर्मा-विराट कोहली के पास बड़ा विश्व रिकॉर्ड का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पर रहेंगी. यह स्टार जोड़ी वनडे क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन की 12 साझेदारियां कर चुकी है, जो सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी है. अब अगर रोहित और कोहली एक और 150+ रन की साझेदारी कर लेते हैं तो वे इस मामले में दुनिया की सबसे सफल वनडे जोड़ी बन जाएंगे.

रोहित-कोहली की साझेदारी सिर्फ बड़े स्कोर तक सीमित नहीं है. दोनों बल्लेबाज वनडे में 21 से अधिक शतकीय साझेदारियां कर चुके हैं और मिलकर 5000 से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं. यही वजह है कि जब भी ये दोनों क्रीज पर साथ होते हैं, विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ जाता है.

दिलचस्प बात यह है कि दोनों दिग्गजों की नजर अब आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2027 पर भी है. विराट कोहली पहले ही विश्व कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं. उन्होंने विश्व कप में 37 मैचों में 1795 रन बनाए हैं, जबकि अपने वनडे करियर में 14,941 रन दर्ज कर चुके हैं. दूसरी ओर रोहित शर्मा भी साफ कर चुके हैं कि उनका लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है और वह अगले विश्व कप में भारत को सफलता दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं होगी, बल्कि फैंस की नजर उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर भी टिकी रहेगी, जहां रोहित और विराट की जोड़ी सचिन-गांगुली को पीछे छोड़कर नया इतिहास रच सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com