विज्ञापन

भारत Vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: तारीख, समय और वेन्यू सब जानिए, WTC की रेस में निर्णायक होगी सीरीज

Sri Lanka vs India Test 2026 series schedule: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है.

भारत Vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: तारीख, समय और वेन्यू सब जानिए, WTC की रेस में निर्णायक होगी सीरीज
IND vs SL Test Series

IND vs SL Test Series: हालांकि पिछले एक साल में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप की जीत और 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतना शामिल है.  लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है. भारत ने WTC साइकल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी, जिसके बाद घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था. 

लेकिन पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.  भारत ने इस साल टेस्ट में एक जीत हासिल की है, पिछले महीने एक इकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को हराया था. अब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दोनों टेस्ट मैच जीतकर अपनी स्थिति वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में मजबूत करना चाहेगी.  टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी, जिसके बाद दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा. 

भारत बनाम श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीखवेन्यू समय (IST) 
 
पहला टेस्ट15-19 अगस्त
 
गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल
 
सुबह 10:00 बजे
दूसरे टेस्ट 23-27 अगस्तसिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबोसुबह 10:00 बजे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दिलचस्प जंग

नवंबर में साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, श्रीलंका के साथ होने वाली यह सीरीज भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की पहली सीरीज है. इससे पहले, उन्होंने इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था.  WTC स्टैंडिंग में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमरा*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

ये भी पढ़ें- कौन हैं इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन, जिसे पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका, गंभीर की 'रणनीति' का बनेगा सबसे बड़ा हथियार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com