विज्ञापन

Voter ID Card में कैसे बदलें अपना पता? जानिए Form 8 भरने की सबसे आसान प्रक्रिया

अगर आप नए घर में शिफ्ट हुए हैं या आपका पता बदल गया है, तो अब आपको वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. दरअसल अब आप चुनाव आयोग (ECI) के पोर्टल पर जाकर  फ्री में फॉर्म 8 भरकर ऑनलाइन पता बदल सकते हैं. जानिए आसान प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची.

Voter ID Card में कैसे बदलें अपना पता? जानिए Form 8 भरने की सबसे आसान प्रक्रिया
वोटर आईडी कार्ड में अब घर बैठे फ्री में बदलें अपना पता.
NDTV
  • वोटर आईडी कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से नि:शुल्क और आसान है.
  • नए पते का अपडेट करने के लिए वर्तमान पते से संबंधित दस्तावेज जमा करना जरूरी है.
  • वोटर आईडी में ऑनलाइन पता अपडेट करने के लिए फॉर्म 8 भरकर नए पते का प्रमाण अपलोड करना होता है.

How to Update Address in Voter ID Card: अगर आप नए मकान में शिफ्ट हुए हैं, या किसी दूसरे शहर या विधानसभा क्षेत्र में रहने लगे हैं, तो चुनाव में मतदान करने और अपनी पहचान पत्र को अपडेट रखने के लिए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) में नया एड्रेस अपडेट करना बेहद जरूरी है.

दरअसल, चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाताओं और नागरिकों की सुविधा के लिए अब इस प्रक्रिया को बेहद आसान और पूरी तरह से नि:शुल्क बना दिया है. आप Voters' Service Portal के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म 8 (Form 8) भरकर नया पता जोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से वोटर आईडी में एड्रेस चेंज करने की पूरी जानकारी.

वोटर आईडी में पता बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते समय आपको अपने नए पते का एक वैध दस्तावेज (Address Proof) अपलोड करना या लगाना होगा. आप नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई भी एक चुन सकते हैं. 

  •  ऐसा आधार कार्ड, जिसमें आपका नया पता अपडेटेड हो. 
  •  एक वर्ष से कम समय का बिजली, पानी या एलपीजी गैस कनेक्शन का बिल.
  •  बैंक या पोस्ट ऑफिस की करेंट पासबुक फोटो और नए पते की मुहर के साथ.
  •  रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के कागजात
  •  भारतीय पासपोर्ट 

 वोटर आईडी कार्ड में ऑनलाइन ऐसे अपडेट करें पता 

 वोटर आईडी कार्ड में पता बदलने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक Voters Service Portal (voters.eci.gov.in) पर विजिट करें.
  2. अगर आपका अकाउंट नहीं है तो Sign Up पर क्लिक करके मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं. यदि अकाउंट पहले से है, तो अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर OTP के जरिए Login करें.
  3. होमपेज पर सेवाओं की सूची में से Form 8 (Correction of Entries या Shifting of Residence) के विकल्प पर क्लिक करें.
  4. अगर आप खुद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो Self चुनें. इसके बाद Shifting of Residence विकल्प का चयन करें.
  5. अगर आपका नया घर उसी विधानसभा क्षेत्र में है, तो Within Assembly Constituency चुनें. यदि आपका जिला या विधानसभा बदल गई है, तो Outside Assembly Constituency सेलेक्ट करें.
  6. अपना नया राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र और मकान नंबर,गली या गांव सहित पूरा नया एड्रेस सही सही दर्ज करें.
  7. पहचान के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करें और मांगे गए फॉर्मेट (JPEG या PDF) में नए एड्रेस प्रूफ की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  8. डिक्लेरेशन घोषणा पत्र को स्वीकार करें, कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit'बटन पर क्लिक कर दें.

Reference Number कर लें सेव

फॉर्म सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक Reference Number जेनरेट होगा. इसे कही लिखकर सेव कर लें, क्योंकि इसी नंबर से आप पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन का लाइव स्टेटस चेक कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें- एक लाख रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस; नौकरी छोड़कर बनें अपने खुद के बॉस

ऑफलाइन कर सकते हैं एड्रेस चेंज

अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहज नहीं हैं, तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया भी अपना सकते हैं. इसके लिए आपको अपने नजदीकी ईरो (Electoral Registration Office  ERO) या अपने क्षेत्र के बीएलओ  से संपर्क करना होगा. फिर वहां से Form 8 प्राप्त कर या पोर्टल से डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें. फॉर्म में अपनी सही-सही जानकारी और नया पता भरें. फॉर्म के साथ अपने नए एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी अटैच करके BLO या ERO अधिकारी के पास जमा कर दें. सत्यापन के बाद आपका पता अपडेट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड गुम हो गया है कैसे दोबारा करें डाउनलोड; जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Voter ID Card, ECI, Form 8, Form 8 Voter Correction, Digital India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com