Niroshan Dickwella's unwanted history: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कुसल परेरा चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए, तो तीन साल बाद टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर निरोशन डिकवेला की आंखों में फिर से उसे सपने ने जन्म ले लिया, जो पिछले कई सालों से उन्हें अंदर दी अंदर खा रहा था. वास्तव में गॉल टेस्ट के तीसरे दिन डिकवेल के पास सपने को सच करने के बेहतरीन मौका था, लेकिन एक बार फिर फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने उनके अरमानों पर पलीता लगा दिया. अब यह समय ही बताएगा कि 34वें साल में चल रहे निरोशन डिकेवला के अरमान अब कब पूरे होंगे.
खत्म होगा डिकेवला का इंतजार?
डिकवेला ने श्रीलंका के लिए साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. और तब से लेकर वह पिछले 12 साल में देश के लिए 54 टेस्ट (गॉल से पहले) खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके हिस्से में एक भी शतक नहीं ही आया है. साल 2021 में उनका सपना पूरा होने के नजदीक था, लेकिन तब वह विंडीज में नॉर्थ साउंड में मेजबानों के खिलाफ सिर्फ 4 रन से शतक से चूक गए. बहरहाल, इस इंतजार से डिकवेला अनचाहे इतिहास का हिस्सा बन गए हैं.
डिकवेल का अनचाहा इतिहास!
सालों से अपना सपना पूरा करने में जुटे निरोशन का सपना तो पूरा नहीं ही हो सका, लेकिन वह अनचाहे इतिहास का पहले से हिस्सा बन चुके डिकेवला इसके मानक को लगातार ऊंचा किए जा रहे हैं. जी हां, निकोलस टेस्ट इतिहास के करीब 149 साल के इतिहास में बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा अर्द्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके पास पहले से ही 'तमगा' था, लेकिन गॉल टेस्ट के तीसरे दन 80 रन की पारी के साथ ही उन्होंने इसका स्तर और ऊंचा कर दिया है. वैसे इस सूची में एक भारतीय पूर्व दिग्गज भी है. चलिए जान लीजिए टेस्ट इतिहास के करीब 149 साल के इतिहास में वे कौन-कौन से अनलकी बल्लेबाज हैं, जो इस सूची में शामिल हैं.
बिना शतक के सबसे ज्यादा अर्द्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
अर्द्धशतक बल्लेबाज देश बेस्ट स्कोर
23 निरोशन डिकवेला श्रीलंका 96
16 चेतन चौहान भारत 97
13 केन मैके ऑस्ट्रेलिया 89
13 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 99
12 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 99
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं