विज्ञापन

'Flydubai फ्लाइट हमले में ईरान का हाथ', ट्रंप की निजी राय पर जेडी वेंस बोले- कोई पुख्ता सबूत नहीं

जेडी वेंस ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे ये दावा किया जा सके कि फ्लाइट में हुए हमले में ईरान का हाथ था. जबकि डोनाल्ड ट्रंप कुछ और ही कह रहे हैं. दोनों की राय इस पर अलग-अलग है.

'Flydubai फ्लाइट हमले में ईरान का हाथ', ट्रंप की निजी राय पर जेडी वेंस बोले- कोई पुख्ता सबूत नहीं
फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले को लेकर ट्रंप का बड़ा आरोप.
  • फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले में ट्रंप ने निजी तौर पर ईरान का हाथ बताया है
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ट्रंप से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं
  • ईरान ने इस घटना को लेकर इजरायल पर साजिश रचने का आरोप लगाया है
वॉशिंगटन:

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 30 सितंबर को जो कुछ हुआ, उसने सभी को हिला दिया है, गनीमत ये रही कि पायलट और कुछ यात्रियों की हिम्मत और दलेरी की वजह से 174 जिंदगियां बच गईं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि इस कथित हमले के लिए ईरान जिम्मेदार है. लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति इस मामले में ट्रंप से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि ऐसा कोई पुख्ता सबूत है ही नहीं जिससे ये साबित हो सके.

फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले पर ट्रंप और वेंस की अलग राय

दरअसल ट्रंप से एक रिपोर्टर ने पूछा था कि क्या उनको लगता है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए आतंकवादी हमले के लिए ईरान जिम्मेदार था?. इस सवाल का जवाब ट्रंप ने हां में दिया. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनको ऐसा ही लगता है. लेकिन उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की राय इस मामले पर ट्रंप से बिल्कुल अलग है.

फ्लाइट में हुए हमले में ट्रंप ने बताया ईरान का हाथ

जेडी वेंस का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे ये दावा किया जा सके कि फ्लाइट में हुए हमले में ईरान का हाथ था. उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई पक्का सबूत मिला ही नहीं है, जिससे हमले के तार ईरान से जोड़े जा सकें.

वेंस बोले- कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मीडिया से कहा कि 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के बाद ट्रंप प्रशासन अमेरिका में फ्लाइट से जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है. लेकिन ईरान के तार इससे जोड़ने वाले कोई पुख्ता सबूत अब तक नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि UAE ने विमान पर हुए हमले को "आतंकवादी" कोशिश बताया है. 

ईरान उल्टा इजरायल पर लगा रहा साजिश रचने का आरोप

वहीं ईरान उल्टा इजरायल पर ही हमले की साजिश का आरोप लगा रहा है. ईरान के कॉन्सल जनरल सईद रजा मोसायेब मोतलाघ ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए कहा कि मानव जीवन बचाना हमेशा सराहनीय है और पायलट ने अपनी सूझबूझ से सैकड़ों जानें बचाईं. साथ ही उन्होंने इजरायल पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि यह पूरी घटना प्रधानमंत्री पद के चुनाव से पहले टकराव पैदा करने के लिए खुद इजरायल द्वारा ही रची गई थी. बता दें कि इस फ्लाइट में ज्यादातर यात्री इजरायली थे.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-'हमसे तो किसी ने पूछा ही नहीं...', FlyDubai के कट्टरपंथी पायलट को लेकर ओमान ने NDTV को बताई पूरी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flydubai Flight Attacker, Flydubai Flight Accident, Flydubai Flight Captain Smit Machhar, Flydubai Flight Hijack, Donald Trump News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com