- दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंची है
- भारत-साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे
- 9 जून से 19 जून के बीच खेली जाएगी सीरीज
टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टी20 टीम गुरुवार को टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA T20 Series) खेलने के लिए नई दिल्ली पहुंच गई. ये सीरीज 9 जून से 19 जून के बीच भारत के विभिन्न शहरों में खेली जाएगी. इस सीरीज को दोनों टीमें साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए तैयारी के तौर पर ले रही है. ये तीसरी बार होगा जब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज (IND vs SA) में आमने सामने होंगी. इससे पहले अक्टूबर 2015 (2-0 से SA जीता) और सितंबर 2019 में (1-1 से सीरीज ड्रॉ) यह टीमें द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भिड़ चुकी है.
यह भी पढ़ें: WI vs IND: जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, वनडे और T20 सीरीज में होगी भिड़ंत, पढ़ें पूरा शेड्यूल
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली में लैंड होने के बाद टीम बस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "टचडाउन (भारत के झंडे के साथ). #INDvSA #BePartOfIt."
Touchdown ????????#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/kT67xxubwN
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 2, 2022
Welcome to the #Proteas, Tristan Stubbs ????????????#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/EJWx8agZKV
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 1, 2022
भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आगामी सीरीज के लिए आराम दिए जाने पर टीम की कमान केएल राहुल संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे. वहीं मेहमान टीम आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड मिलर के साथ अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. इसी के साथ उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का भी साथ मिलेगा.
मार्को जैनसन, एनरिक नॉर्खिया, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर डूसन और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी हाल ही में आईपीएल 2022 में अपनी-अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इसकी वजह से वो भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं.
सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया टी20 अंतरराष्ट्रीय में 13 मैचों की विनिंग स्ट्रीक की तलाश में होगी. फिलहाल भारत ने अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी करते हुए लगातार 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Babar Azam ने दिया Dinesh Karthik के 'दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनने' वाले बयान का जवाब
पहले मुकाबले के बाद भारत और साउथ अफ्रीका 12 जून को कटक, 14 जून को विशाखापटनम, 17 जून को राजकोट और 19 जून को बेंगलुरु में भिड़ेंगी.
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं