- दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम की तारीफ की थी
- तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बन सके हैं बाबर - कार्तिक
- तीनों प्रारूपों में नंबर 1 बनना आसान नहीं - बाबर
अनुभवी भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. कार्तिक ने कहा था कि बाबर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बल्लेबाज बन सकते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB के लिए आईपीएल (IPL 2022) में 'संकट मोचक' का रोल निभाकर वाहवाही पाने वाले कार्तिक का मानना है कि बाबर आने वाले समय में 'फैब-4' (जिसमें विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ शामिल हैं) में जगह बनाकर उसे 'फैब-5' बना सकते हैं. और पाकिस्तानी के कप्तान आगे भी इसी निरंतरता को बनाए रखेंगे, तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में शुमार हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WI vs IND: जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, वनडे और T20 सीरीज में होगी भिड़ंत, पढ़ें पूरा शेड्यूल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईसीसी रिव्यू में दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम को लेकर कहा था, "वो एक उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं जो अपने बल्लेबाजी कौशल के चरम पर है और उनके पास कुछ टेस्ट मैच आने वाले हैं. वो खेल के तीनों फॉर्मेट में शानदार रहे हैं और अगल अगल बल्लेबाजी पोजिशन पर भी उन्होंने अच्छा किया है. मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं और मानता हूं कि उनमें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है. उनके पास वो सभी गुण है जिससे वो अपने देश के लिए विशेष काम कर सकते हैं."
कार्तिक के इस बयान पर प्रतिक्रिया के लिए बाबर आजम से एक रिपोर्टर पुछा, "दुनिया भर के क्रिकेटर आपकी बल्लेबाजी की सराहना कर रहे हैं और दिनेश कार्तिक ने कहा है कि आप वर्ल्ड नंबर 1 बन सकते हैं. आपको क्या लगता है क्या आप वहां तक पहुंच सकते हैं और अगर हां, तो उसे हासिल करने के लिए आपकी क्या योजना है?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका जवाब देते हुए बाबर ने कहा, "जी हां बिल्कुल, एक प्लेयर के तौर पर ये एक सपना होता कि आप तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बने और उसके लिए आपको ध्यान केंद्रित करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी. ये उस तरह से नहीं है कि आप एक या दो फॉर्मेट में नंबर 1 हो तो आसानी से हो जाएगा. सभी तीनों प्रारूपों में नंबर 1 बनने के लिए आपको खुद को फिट और ट्रैक पर रखना होगा."
उन्होंने आगे कहा, "अब बैक-टू-बैक क्रिकेट है और गैप कम है. इसके लिए आपको अतिरिक्त फिट रहने की जरूरत है. ये ऐसा कुछ है जिसके लिए मैं खुद को तैयार कर रहा हूं. फिलहाल से सफेद गेंद के साथ सही जा रहा है और उम्मीद है, जल्द ही मैं टेस्ट में भी अच्छा करने लगुंगा."
यह भी पढ़ें: अफ्रीकी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- भारतीय घरेलू क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा बनने के लायक
बाबर फिलहाल वनडे और टी20 में क्रमशः 891 और 818 अंकों के साथ दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. वनडे में विराट कोहली उनसे एक कम दूसरे स्थान पर हैं. जबकि टेस्ट में मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट के बाद बाबर पांचवें स्थान पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं