- जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
- दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे वनडे और T20 सीरीज
- फ्लोरिडा में भी होंगे दो मुकाबले
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बुधवार को भारत के वेस्टइंडीज दौरे की घोषणा की जिसमें 22 जुलाई से सात अगस्त तक दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे. भारत 17 जुलाई को ब्रिटेन का सफेद गेंद का दौरा खत्म करेगा और जिन खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा वो सीधे इंग्लैंड से वेस्टइंडीज के लिये रवाना होंगे.
वनडे श्रृंखला और तीन T20 मैच त्रिनिदाद एवं टोबैगो और सेंट किट्स एवं नेविस में खेले जायेंगे. अंतिम दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में फोर्ट लौडरहिल में होंगे. पूरी श्रृंखला ‘फैनकोड' पर लाइव स्ट्रीम की जायेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने आगामी श्रृंखला के बारे में कहा, ‘‘हमारी युवा टीम है जो वेस्टइंडीज टीम जिस तरह का क्रिकेट खेलने के लिये मशहूर, उसे दिखाने के लिये बेताब है.''
वनडे:
पहला वनडे : 22 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन
दूसरा वनडे : 24 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन
तीसरा वनडे : 27 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन
सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से
T20 अंतरराष्ट्रीय मैच:
पहला T20 : 29 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन
दूसरा T20 : एक अगस्त, सेंट किट्स एवं नेविस
तीसरा T20 : दो अगस्त, सेंट किट्स एवं नेविस
चौथा T20 : छह अगस्त, अमेरिका के फ्लोरिडा
पांचवां T20 : सात अगस्त, अमेरिका के फ्लोरिडा
सभी मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेले जाएंगे.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं