- तीसरे T20I मुकाबले के लिए विशाखापट्टनम पहुंची टीम इंडिया
- खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत
- एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जारी पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला का तीसरा मुकाबला कल आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहर विशाखापट्टनम स्थित डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मुकाबले के लिए भारतीय टीम आज एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच भी गई है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का इस दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में सभी खिलाड़ी उड़ीसा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि खिलाड़ियों के विशाखापट्टनम स्थित होटल में पहुंचते ही उनका वहां के पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'विजाग- हम यहां हैं! कल स्टेडियम में मिलते हैं.'साथ ही तालियों की इमोजी लगाई गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Vizag - we are here! ???? ????
— BCCI (@BCCI) June 13, 2022
See you in the Stadium tomorrow. ???? ????#TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/fQlamvOyHn
बता दें जारी श्रृंखला में अगर भारतीय टीम को बने रहना है तो उसे कल के मुकाबले में हार हाल में जीत हासिल करनी ही होगी. फिलहाल मेहमान टीम अफ्रीका जारी श्रृंखला में 2-0 से आगे है. अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में सात विकेट से शिकस्त दी थी. इसके पश्चात् प्रोटीज टीम ने मेजबान टीम को दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी चार विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं