- निकोलस पूरन ने फखर जमान को किया बोल्ड
- तीसरे वनडे में पूरन को मिली चार सफलता
- पाकिस्तान ने 3-0 से जीती सीरीज
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का समापन सफलता हो चूका है. इस सीरीज में मेजबान टीम पाकिस्तान को 3-0 से विजयश्री मिली. सीरीज के दौरान कैरेबियन खिलाड़ी भी पाक टीम को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए, लेकिन मेजबान टीम को घरेलू मैदान का फायदा मिला. दोनों टीमों के बीच खेले गए इस सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला बीते कल मुल्तान स्थित मुल्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाक टीम को डीएलएस मेथड के तहत 53 रनों से जीत मिली, लेकिन इस मुकाबले में कैरेबियन कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के गेंदबाजी की भी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है.
दरअसल पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के सामने निकोलस पूरन पहली बार वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी करने के लिए उतरे थे. इस दौरान उन्होंने न केवल बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने पाक टीम को भी पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया. उन्होंने कैरेबियन टीम के लिए इस मुकाबले में 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 48 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान उन्होंने जिन पाक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया उसमें सलामी बल्लेबाज फखर जमान, इमाम उल हक, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद हरीस का विकेट शामिल रहा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ICC Rankings 2022: पाकिस्तान ने भारत को पछाड़ा, ICC वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
कैरेबियन बल्लेबाज ने मैच के दौरान विपक्षी टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) को जिस तरह से बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया, उसे देख वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल पूरन कैरेबियन टीम के लिए 17वां ओवर लेकर मैदान में आए. पूरन के इस ओवर की चौथी गेंद पर जमान ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह यहां बुरी तरह से चूक गए.
जमान ने स्टंप के पास खड़े-खड़े गेंद को स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए सीधे स्टंप से जा टकराई. जमान ने इस मुकाबले में अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 48 गेंद में 72.92 की स्ट्राइक रेट से 35 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चार बेहतरीन चौके निकले.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं