- कुलदीप यादव ने किया इमोशनल पोस्ट
- चोट की वजह से T20I श्रृंखला से हुए बाहर
- T20I क्रिकेट में चटका चूके हैं 41 विकेट
आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी करने वाले 27 वर्षीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के ग्रह दशा कुछ सही नहीं चल रहे हैं. दरअसल पिछले काफी समय से वह भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन जब उन्हें अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय खेमे में शामिल किया गया तो वह सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए.
अफ्रीकी टीम के खिलाफ T20I श्रृंखला से बाहर होने के बाद भारतीय स्पिनर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दर्द बयां किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारतीय जर्सी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'चोट के कारण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होने के बाद निराश हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरे साथी खिलाड़ी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे और मैं उनका हर तरह से समर्थन कर रहा हूं. मजबूती के साथ वापसी का इंतजार कर रहा हूं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
WI vs BAN: पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम की हुई घोषणा, तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका
बता दें श्रृंखला शुरू होने से पहले कुलदीप यादव अन्य खिलाड़ियों की तरह मैदान में पसीना बहा रहे थे. इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी के बजाय कुछ देर बल्ले से प्रैक्टिस करनी शुरू की, लेकिन अफसोस बदकिस्मती की वजह से वह बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए. कुलदीप को दाएं हाथ में चोट आई है.
बात करें कुलदीप यादव के T20I क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारत के लिए अबतक 24 मैच खेलते हुए 23 पारियों में 14.8 की एवरेज से 41 विकेट चटकाए हैं. T20I क्रिकेट में उनके नाम एक चार और एक बार [पांच विकेट लेने का कारनामा है. T20I क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन खर्च कर पांच विकेट है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं