विज्ञापन

IND vs PAK: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, टीम इंडिया को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? जानें

Rain Threat India vs Pakistan: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला होना है. हालांकि, इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.

IND vs PAK: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, टीम इंडिया को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? जानें
Rain Threat India vs Pakistan
  • श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बारिश और तूफान की संभावना जताई है
  • प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश से निपटने के लिए जल निकासी प्रणाली और विशेष ग्राउंड स्टाफ प्रोटोकॉल मौजूद हैं.
  • मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन मौसम के कारण हल्की बारिश और तूफान के चलते खेल प्रभावित हो सकता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Rain Threat on India vs Pakistan T20 World Cup Match: बीते सप्ताह तक यह स्थिति साफ नहीं थी कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला महा-मुकाबला होगा या नहीं. अब विवाद के बादल तो छट गए हैं लेकिन इस मैच को लेकर सवाल बरकार है. श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र के बनने की बात कही है. आसान भाषा में कहे तो मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 फरवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश की संभावना है. ऐसे में फैंस की चिंता बढ़ गई है. 

15 फरवरी को लेकर भविष्यवाणी क्या है?

श्रीलंकाई मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा. हालांकि, फिर रात 8 बजे के बाद स्थिति ठीक हो सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है. मौसम विभाग की मानें तो इस दौान तूफान और हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश के प्रभावित हो सकता है. लेकिन रद्द होगा, इसकी संभावना काफी कम है. इसके अलावा, एक दिन पहले यानी शनिवार को भी कुछ बारिश होने की संभावना है, जिससे मैदान पर भारत का अभ्यास सत्र प्रभावित हो सकता है. लेकिन इन छोटे द्वीप देशों के लिए मौसम की भविष्यवाणी हर समय सटीक साबित नहीं होती है, क्योंकि मौसम  कभी भी रंग बदल लेता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेहतर है प्रेमदासा का ड्रेनेट सिस्टम

प्रेमदासा स्टेडियम में कोलंबो की उष्णकटिबंधीय भारी बारिश से निपटने के लिए जल निकासी प्रणाली और विशेष ग्राउंड स्टाफ प्रोटोकॉल मौजूद हैं. कई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों के विपरीत, जहां केवल पिच को ही ढका जाता है, प्रेमदासा में पूरे मैदान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कवर हैं. इससे आउटफील्ड में पानी जमा होने से पहले ही रोका जा सकता है.

स्टाफ मैन्युअल रूप से पानी को एक कवर से दूसरे कवर तक धकेलते हैं जब तक कि वह नालियों तक न पहुंच जाए. यह तरीका काफी कारगर होता है. और सुपर सोपर्स से जल्दी पानी निकाल देता है. सामान्य परिस्थितियों में, भारी बारिश रुकने के 45 से 60 मिनट के भीतर मैदान आमतौर पर खेलने योग्य हो जाता है.

अगर रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है या फिर प्लेइंग कडिशन खेलन की अनुमती नहीं देती है और आखिरकार मैच रद्द किया जाता है तो दोनों ही देशों को 1-1 अंक दिया जाएगा.  टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. ग्रुप ए में टीम इंडिया अभी टॉप पर है. जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. दोनों ही टीमों के 4-4 अंक हैं, लेकिन भारत का रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर है. 

कैसे मिलेगा भारत को सुपर-8 का टिकट?

अगर यह मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया का सुपर-8 का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. हालांकि, तकनीकि तौर पर वह क्वालीफाई नहीं करेगा. पाकिस्तान के मुकाबले के बाद भारत अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा. अगर टीम इंडिया उस मैच को जीत जाती है तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

लेकिन अगर भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार मिलती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान नामीबिया के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला हार जाए. ऐसी सूरत में भारत बेहतर रन रेट के आधार पर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. इसके अलावा भारत-पाकिस्तान के रद्द होते ही अमेरिका और नामीबिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: यह तो बवाल हो गया! जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, 21 साल में कारनामा करने वाली इकलौती टीम, जानें मैच की 4 खास बातें

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों का माइंड गेम शुरू, हल्केपन पर उतरे मोहम्मद आमिर, अभिषेक को लेकर किया बेवकूफाना कमेंट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com