Australia V/S Zimbabwe: कसम से ये तो बवाल हो गया! जी हां, बवाल नहीं है, ये तो और क्या है! किसने सोचा था कि दुनिया की नंबर-11 टीम जिंबाब्वे वर्तमान में नंबर एक ऑस्ट्रेलिया को हरा देगा. लेकिन शुक्रवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में यह तो बवाल हो गया! जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, 21 साल में कारनामा करने वाली इकलौती टीम, जानें मैच की 4 खास बातेंने कंगारुओं को 23 रन से हराकर बवाल मचा दिया. और इसी के साथ इस देश ने वह कारनामा कर दिखाया, जो मेगा इवेंट के करीब 19 साल के इतिहास में कोई भी टीम नहीं कर सकी. और जिंबाब्वे टी20 विश्व कप में कंगारुओं के खिलाफ शत-प्रतिशत रिकॉर्ड रखने वाली इकौलती टीम है.
अभी तक कोई नहीं कर सका ऐसा
हालांकि, फैंस यह कह सकते हैं कि जिंबाब्वे ने सिर्फ दो ही मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं. लेकिन जो है, वह सामने है और किसी से छिपा नहीं है. अगर दो ही मैचों में जिंबाब्वे दुनिया की नंबर-1 टीम को मात देती है, तो कुछ न कुछ तो दिन विशेष या टीम में बात है.
ऐतिहासिक जीत की कुछ खास बातें:
1. सर्वश्रेष्ठ स्कोर: जब बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन की आती है तो यह जिंबाब्वे का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. मतलब 2 विकेट पर 169 रन. जिंबाब्वे का इससे पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर साल 2018 में 9 विकेट पर 151 रन था.
2. मुजरबानी का दोहरा कीर्तिमान: ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस मैच में अपने 100 टी20आई विकेट पूरे किए. उनका 4/17 का स्पेल टी20 क्रिकेट में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है.
3. 19 साल, फिर कमाल: जिंबाब्वे ने इससे पहले कंगारुओं को साल 2007 में हुए पहले टी20 विश्व कप में मात देकर बुरी तरह झकझोर दिया था. और अब एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाइयों को हेकड़ी जिंबाब्वे ने निकाल दी है.
4. ब्रायन बेनेट का अर्धशतक: जिंबाब्वे का ओपनर ब्रायन बेनेट ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. और वह पारी शुरू करने के बाद 56 गेंदों पर 7 चौकों से 64 रन बनाकर नाबाद रहे. यह बेनेट की ही पारी थी कि जिसने जिंबाब्वे को 2 विकेट पर 169 का स्कोर दे दिया.
ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल की स्थिति:

यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं