विज्ञापन

India vs Pakistan: पाकिस्तानियों का माइंड गेम शुरू, हल्केपन पर उतरे मोहम्मद आमिर, अभिषेक को लेकर किया बेवकूफाना कमेंट

T20 World Cup 2025, Ind vs Pak: मेगा मुकाबला शुरू होने में खासा समय है, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तानियों ने उटपटांग बातें अपने चैनल पर करना शुरू कर दिया है

India vs Pakistan: पाकिस्तानियों का माइंड गेम शुरू, हल्केपन पर उतरे मोहम्मद आमिर, अभिषेक को लेकर किया बेवकूफाना कमेंट
ICC Men's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ शो के दौरान
X: sociale media

India V/S Pakistan: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में नामीबिया पर जीत अब इतिहास की बात है. और करोड़ों भारतीय फैंस और पंडितों की नजर रविवार को भारत  और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले पर जाकर टिक गई हैं. और 'परंपरा'या आदतानुसार पाकिस्तानी मीडया और उसके पूर्व क्रिकेटरों ने 'माइंड गेम' खेलना शुरू कर दिया है. हमेशा ही तरह उसके पूर्व क्रिकेटरों के अपने देश में टीवी चैनलों  पर भद्दे और अटपटे कमेंट शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी  में कभी स्पॉट फिक्सिंग में प्रतिबंध झेलने वाले लेफ्टी पेसर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर बहुत ही हल्का कमेंट किया है, जो बताता है कि इस क्रिकेटर की समझ और मनोदशा कैसी है.

आमिर ने अभिषेक को चौतरफा घेरा

आमिर ने चैनल पर कहा कि वह अभिषेक को सिर्फ एक स्लॉगर (पिंच हिटर, या आखिरी ओवरों में बडे़ शॉट लगाने वाला बललेबाज) समझते हैं. पैनल डिस्कशन में आमिर यह भी भोले कि अभिषेक बहुत ही ज्यादा जोखिम भरी क्रिकेट खेलते हैं और उनके नाकाम होने के आसार ज्यादा हैं. आमिर ने अभिषेक की तकनीक को लेकर भी सवाल उठाया.

'इस वजह से फेल होने के चांस ज्यादा'

उन्होंने कहा,  'जितना थोड़ा मैंने देखा है, अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर है. उसे हर गेंद पर जोर लगाना पड़ता है. जिस दिन उसका बल्ला चलता है, ठीक है.वर्ना उसके फेल होने के चांस ज़्यादा हैं. वह आठ पारियों में एक बार स्कोर करता है. बाकी समय उसके स्कोर 10, 15, 0 और 20 ही होते हैंय मुझे नहीं लगता कि वह तकनीकी तौर पर बहुत मज़बूत है.' 

'मैं अभिषेक को तभी मानूंगा...'

आमिर ने शो ‘हारना मना है' में कहा, 'अभिषेक को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे शरीर पर गेंदबाज़ी की जाए. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के मुताबिक अभिषेक को तभी अच्छा बल्लेबाज़ माना जाएगा जब वह स्विंग लेती गेंदों को अच्छे से खेलने लगे. वह बस क्रीज़ पर खड़ा रहता है और चाहता है कि सारी गेंदें एक ही जगह डाली जाएं.' उन्होंने कहा, 'यह मेरी ईमानदार राय है. मैं यह भी कह रहा हूं कि जिस दिन वह चल गया, वह बड़ा स्कोर करेगा. वह दूसरी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है. लेकिन उसका खेल हाई-रिस्क वाला है. मैं उसे तभी पक्का बल्लेबाज मानूंगा जब मैं देखूं कि हल्की-सी भी स्विंग होने पर वह गेंद को अच्छे से संभालता है और उसी ताकत से शॉट्स खेलता है.'

यह भी पढ़ें:

'उन्हें पूरे टूर्नामेंट से हट जाना चाहिए था', सनी गावस्कर पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com