विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

Ind vs Pak T20: बाबर आजम की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेगा मुकाबले से पहले 5 अहम बातें जान लीजिए

Ind vs Pak T20: पाकिस्तानी खेमा महा मुकाबले को लेकर जी-जान से जुटा हुआ है. मुकबले को लेकर गजब का माहौल बन पड़ा है.

Ind vs Pak T20: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम
  • रविवार को है महामुकाबला
  • कौन किस पर पड़ेगा भारी?
  • पूरे विश्व में मैच को लेकर गजब का उत्साह
दुबई:

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी टीम विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड के बारे में सोचकर चिंतित नहीं है बल्कि वर्तमान में शांत चित्त रहने की कोशिश कर रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता जग जाहिर है, लेकिन पाकिस्तान की टीम कभी भी बड़े मंच पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पायी है. उसने टी20 और 50 ओवर के विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने सभी 12 मुकाबले गंवाये हैं. आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार को दोनों टीमें आमने सामने होंगी. मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की कही अहम बातें जान लीजिए:

बेसिक्स पर टिके रहना अहम
बाबर ने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो हम पिछले मैचों पर ध्यान नहीं देना चाहते. हम इस विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं. हम अपनी मजबूती और काबिलियत पर ध्यान देना चाहेंगे और इसका इस्तेमाल मैच के दौरान करेंगे.' इस साल टी20 में दो शतक लगा चुके दायें हाथ के बल्लेबाज ने कहा, ‘चीजों को सरल रखना और ‘बेसिक्स'पर डटे रहना महत्वपूर्ण है. हम अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और बेहतर नतीजा हासिल करना चाहेंगे.'दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव के कारण दोनों टीमों एक दूसरे से द्विपक्षीय श्रृंखलायें नहीं खेलती. दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत इंग्लैंड में 2019 वनडे विश्व कप मैच के दौरान हुई थी.

- - ये भी पढ़ें - -
* T20 World Cup: रहाणे ने ऋषभ पंत के बारे में कही बड़ी बात, कई पहलुओं पर अपने विचार रखे
* T20 World cup: गप्टिल की नजर कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड पर, बच पाएंगे विराट
*  T20 World Cup: मैथ्यू हेडेन ने बताया, यह सबसे बड़ा फैक्टर रहेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबले में

कूल रखना होगा खुद को
यह पूछने पर कि इस बड़े मैच से पहले उनकी नींद गायब हुई तो बाबर ने कहा, ‘हम काफी टूर्नामेंट खेल चुके हैं, हमने चैम्पियंस ट्राफी में भी अच्छा किया था. हम इसे जितना सरल रखेंगे, उतना ही बेहतर होगा. इसमें सिर्फ बेसिक्स पर अडिग रहना होगा और साथ ही शांत चित्त बने रहना होगा.' उन्होंने कहा, ‘हमारी तैयारी हमारे हाथों में हैं और हमने अपना शत-प्रतिशत दिया है. हमें मैच के दिन अच्छी क्रिकेट खेलने की उम्मीद है.' पाकिस्तान कप्तान ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को छोड़कर अनुभवी शोएब मलिक को तरजीह देने का बड़ा फैसला किया.

इसलिए शोएब मलिक को चुना
उन्होंने कहा, ‘सरफराज स्पिन का अच्छा खिलाड़ी है और उसमें भारत के खिलाफ खेलने के लिये अच्छा आत्मविश्वास भी है. लेकिन हमें लगता है कि इस मैच के लिये ये हमारे सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी होंगे. बाबर ने कहा, ‘शोएब मलिक फ्रंट फुट पर काफी अच्छा खेलते हैं और स्पिन का बखूबी सामना करते हैं. इसलिये हमने उन्हें चुना है. निश्चित रूप से सरफराज को आगे आने वाले मैचों में मौका मिलेगा.'

एक समय में एक मैच पर ध्यान
उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट में पहला मैच हमेशा अहम होता है और हम अच्छी शुरूआत की उम्मीद करेंगे और इस लय को आगे बढ़ायेंगे.मुझे अपनी टीम के संयोजन पर पूरा भरोसा है। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगायेंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, ICC T20 World Cup 2021, India Vs Pakistan 10/24/2021 Inpk10242021204827, Dubai International Cricket Stadium Dubai, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com