विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का कैसे करना है सामना? रविचंद्रन अश्विन ने बताया ये प्लान होगा कारगर

Ravichandran Ashwin on How to Face Usman Tariq: दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक की अनूठी साइड आर्म एक्शन से की गई गेंदों का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक सरल सुझाव दिया है.

IND vs PAK: पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का कैसे करना है सामना? रविचंद्रन अश्विन ने बताया ये प्लान होगा कारगर
Ashwin on How to Face Usman Tariq:
  • कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है.
  • उस्मान तारिक के अनूठे साइड आर्म एक्शन को कई पूर्व अंपायर और खिलाड़ी पूरी तरह लीगल मानते हैं.
  • रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है कि गेंद फेंकने से पहले दूर हट जाएं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ravichandran Ashwin on How to Face Usman Tariq: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने महामुकाबले के लिए स्टेज पूरी तरह से तैयार है. पाकिस्तान ने इस मैच को लेकर लंबा ड्रामा किया था. यह विवाद अब खत्म हो चुका है और फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है. इस मुकाबले में फैंस की नजरें इस पर होंगी कि आखिर उस्मान तारिक को भारतीय बल्लेबाज किस तरह से खेलते हैं. अपनी अनूठे गेंदबाजी एक्शन के चलते उस्मान तारिक पर लगातार सवाल उठते हैं कि उनका एक्शन लीगल नहीं है. हालांकि, कई पूर्व अंपयार और दिग्गज खिलाड़ी पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह एक्शन पूरी तरह से लीगल है और गेंद फेंकने से पहले थोड़ी देर का पॉज उनके एक्शन का हिस्सा है. वहीं अब रविचंद्रन अश्विन ने भारत के खिलाफ मैच से पहले बताया है कि आखिर उस्मान तारिक का सामना कैसे किया जाए. 

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक की अनूठी साइड आर्म एक्शन से की गई गेंदों का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक सरल सुझाव दिया है कि जब 'वह गेंद फेंकने से पहले रुके तो बस क्रीज से दूर हट जाएं.' तीस वर्षीय तारिक की रुक-रुक कर गेंदबाजी करने की शैली काफी चर्चा में है.  उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और प्रति ओवर छह रन से भी कम के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच में वह प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा,"अगर गेंदबाज़ गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रुक जाता है, तो बल्लेबाज़ को दूर हटने का अधिकार है. वह कह सकता है कि 'मुझे लगा कि वह रुक रहा है.' यह एक दिलचस्प मामला होगा और अंपायर के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर देगा." उन्होंने कहा,"अगर मैं वहां होता तो मैं भी यही करता. मैच जीतने के लिए नियमों के दायरे में रहकर हर संभव प्रयास करना चाहिए. मैं बस इतना कहता कि मुझे नहीं पता कि वह गेंद कब छोड़ेगा और मैं एक तरफ हट जाता. अगर मैं हट जाता हूं, तो यह अंपायर की जिम्मेदारी होगी."

अश्विन ने कहा,"मैच के बीच में उस्मान तारिक पर पड़ने वाले दबाव की कल्पना कीजिए. यह एक अविश्वसनीय रोमांचक अनुभव होगा. वह उनकी टीम का तुरुप का इक्का है. जरा सोचिए अगर बल्लेबाज इस तरह की प्रतिक्रिया करता है तो वह क्या कर सकता है."

तारिक के अनोखे एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत की अलग अलग राय है. अश्विन ने पहले उनका समर्थन किया था. पाकिस्तान तारिक का इस्तेमाल बहुत कम कर रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उनके गेंद फेंकने से पहले थोड़ी देर के लिए रुकने की शैली को अवैध करार दिया था जिसके बाद से वह क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पावर प्ले में पावर दिखाओ, टॉप-3 में से एक लंबा खेले...ईशान किशन ने बताया क्या है पाक की कुटाई का 'गंभीर' प्लान

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह की जगह इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की कर दी मांग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com