विज्ञापन

W, 1LB, W, W, 0, W...मिचेल स्टार्क का कहर, 203/1 से 329 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, करियर में 20वीं बार खोला पंजा

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत तो शानदार तरीक से की थी, लेकिन दिन के अंत पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा.

W, 1LB, W, W, 0, W...मिचेल स्टार्क का कहर, 203/1 से 329 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, करियर में 20वीं बार खोला पंजा
मिचेल स्टार्क का कहर, 203/1 से 329 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में हो रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट में जब पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया तो सभी हैरान रह गए. एक ऐसी पिच, जिस पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था, उस पर कमिंस का यह फैसला समझ से परे रहा. अफ्रीकी ओपनर एडन मार्करम और मार्केस एकरमैन ने पहले सेशन में 140 रन बटोरकर ऑस्ट्रेलिया फैंस के जख्मों पर नमक छिड़का. लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी की. दिन के दूसरे सेशन में उन्होंने चार विकेट झटके, जिसमें दोनों सेट ओपनर के विकेट शामिल रहे और आखिरी सेशन में उन्होंने अपनी अफ्रीकी पारी 329 पर ढेर कर दी. दक्षिण अफ्रीका एक समय 1 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना चुकी थी, लेकिन फिर मिचेल स्टार्क ने गेंद से कोहराम मचाया और ऑस्ट्रेलिया को वापस मुकाबले में लाकर खड़ा किया. इस दौरान मिशेल स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में 20वीं बार एक पारी में पांच विकेट लिए.

दूसरे सेशन में ड्रिंक्स ब्रेक के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 192-1 था, जिसमें मार्केस एकरमैन 94 गेंदों पर 95 रन बनाकर खेल रहे थे. हालांकि, स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट लिए, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और मैच का पासा पलट दिया. दिन के आखिरी पलों में स्टार्क ने सिर्फ 6 गेंदों में चार विकेट निकाले. पारी के 81वें ओवर की चौथी गेंद पर पहले उन्होंने रेयान का शिकार किया, जबकि आखिरी गेंद पर मार्को जानसेन को बोल्ड किया. इसके बाद 82वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने गेराल्ड कौएट्जी का पवेलियन की राह दिखाई. वहीं इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कगिसो राबाड को आउट कर अफ्रीकी पारी को समेट दिया. 

मिडिल ऑर्डर के ढहने से पहले एडेन मार्करम ने 78 और डेविड बेडिंगहम ने 50 रन बनाए. इसके बाद मार्को जानसेन ने अंत में तेजी से खेलते हुए 52 रन जोड़े. लंच तक एकरमैन और मार्करम ने 140 रन की साझेदारी कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम, जिसने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए थे, इस दौरान पूरी तरह बेबस नजर आ रही थी.

अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे एकरमैन, ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए. मार्करम, जिन्हें सुबह के सेशन में स्टार्क की गेंद पर एक जीवनदान मिला था, ने बेडिंगहम के साथ 45 रन जोड़े, जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 203-1 तक पहुंच गया.

इसके बाद स्टार्क ने स्क्वायर लेग पर एक शानदार कैच लपककर जोश हेजलवुड की गेंद पर मार्करम को आउट किया. इसके तुरंत बाद, लियोन ने कप्तान टेम्बा बावुमा को बोल्ड कर दिया, जो बिना खाता खोले (डक पर) आउट हुए. लेफ्ट-आर्म स्पिनर कूपर कोनोली ने मैथ्यू ब्रेट्ज़के को LBW आउट करके अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया.

चाय के ब्रेक के बाद स्टार्क ने बेडिंगहम को आउट किया और दो गेंदों बाद वियान मुल्डर को विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने महज 29 रन के भीतर अपने पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद जानसेन और रयान रिकेल्टन ने पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 95 रन जोड़े. जानसेन ने लगातार दूसरी बार अर्धशतक जड़ा, जबकि रिकेल्टन ने 42 रन बनाए.

हालांकि, दूसरी नई गेंद के साथ स्टार्क ने फिर से कहर बरपाया। उन्होंने 81वें ओवर में रिकेल्टन को LBW आउट किया और दो गेंदों बाद जानसेन को बोल्ड कर दिया. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ने 6 गेंदों में 4 विकेट लिए. उन्होंने गेराल्ड कोएत्ज़ी को 'गोल्डन डक' (पहली ही गेंद पर आउट) पर बोल्ड किया और फिर कगिसो रबाडा को भी शून्य पर आउट कर दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ़्रीका की टीम 327/6 के स्कोर से सिमटकर 329 रन पर ऑल आउट हो गई.

दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ स्टार्क का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में पर्थ में 154 रन देकर 6 विकेट लेना था. सीरीज़ अभी 1-1 की बराबरी पर है. ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में पहला टेस्ट 214 रनों से जीता था, जबकि दक्षिण अफ़्रीका ने गेबेरहा में दूसरा मैच एक पारी और 31 रनों से अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मनदीप की हैट्रिक, हरमनप्रीत सिंह ने भी दागे गो दोल, भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा

यह भी पढ़ें: WPL 2027 ऑक्शन आज: 27 स्लॉट, 150 दावेदार, किस पर होगी पैसों की बारिश? जाने तमाम बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Aaron Starc, Cricket, Australia, South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com