
Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ , Final) की टीम एक दूसरे के खिलाफ दुबई (Dubai) में मुकाबला करने वाली है. दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए पूरी मेहनत करेगी. बता दें कि भारत ने दो बार चैंपियंस ट्र्रॉफी का खिताब जीता है तो वहीं, न्यूजीलैंड ने 2000 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही थी. अब एक बार फिर दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हैं. ऐसे में देखना होगा कि आजके मैच में कौन सी टीम कमाल करती है. बता दें कि दुबई में यह फाइनल मुकाबला होना है. ऐसे में टॉस काफी अहम होने वाला है. बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अबतक कुल 62 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें 23 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है तो वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 मैच जीते गए हैं.

पहली पारी का औसत स्कोर 220 रन रहा है. इस मैदान पर उच्च स्कोर 355/5 रहा है, जो 2015 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच के दौरान बना था. ऐसे में जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किस टीम के लिए टॉस मदद की है और किस टीम के लिए टॉस जीतना बेअसर रहा है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की सूची (1998-2025) और टॉस List of ICC Champions Trophy Winners and toss (1998-2025)
साल | विनर | रनर अप | होस्ट देश | टॉस |
1998 | साउथ अफ्रीका | वेस्टइंडीज | बांग्लादेश | साउथ अफ्रीका |
2000 | न्यूजीलैंड | भारत | केन्या | न्यूजीलैंड |
2002 | भारत-श्रीलंका | संयुक्त विजेता | श्रीलंका | श्रीलंका |
2004 | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज |
2006 | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | भारत | वेस्टइंडीज |
2009 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | साउथ अफ्रीका | न्यूजीलैंड |
2013 | भारत | इंग्लैंड | इंग्लैंड और वेल्स | इंग्लैंड |
2017 | पाकिस्तान | भारत | इंग्लैंड और वेल्स | भारत |
2025 | ..?... | .?... | दुबई | ? |
फाइनल में टॉस के रिकॉर्ड को देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम को 4 बार जीत मिली है तो वहीं, 4 बार टॉस हारने वाली टीम खिताब जीतने में सफल रही है.

Photo Credit: PTI
बता दें कि दोनों टीमों का पिछले कुछ साल में आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार इतिहास रहा है. न्यूजीलैंड जहां अपनी निरंतरता के साथ बेहतरीन रही है, तो भारतीय टीम ने अपना जबरदस्त आधिपत्य दिखाया है. यही वजह है कि 2011 से अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. साल 2011 से अब तक 14 आईसीसी प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं, जिसमें भारत सिर्फ दो बार ही नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाया है.
भारत ने इस दौरान चार सेमीफाइनल खेले हैं और पांच बार यह टीम रनर-अप रही है, तीन बार भारत ने ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी निरंतरता दिखाते हुए इस अवधि में आठ बार नॉकआउट स्टेज में एंट्री हासिल की है, चार सेमीफाइनल खेले हैं और तीन बार ब्लैक कैप्स रनर-अप रहे हैं. उन्होंने 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को हराया भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं