बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच रद्द हो गया, वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे हैं. अब सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर को बे ओवल, माउंट मौनगानुई में खेला जाएगा. वहीं, अब आखिरी दो वनडे में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल टीम का हिस्सा नहीं होंगे. दोनों खिलाड़ी अब टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे जिसके कारण उन्हें वनडे टीम से अलग होना पड़ा है. अब आने वाले दो वनडे में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाले हैं.
शुभमन गिल और केएल राहुल वनडे टीम से हुए अलग
टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी. टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 नवंबर से खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है.यही कारण है कि टेस्ट की तैयारी कते लिए दोनों खिलाड़ी वनडे टीम से अलग हो गए हैं. डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारतीय टीम चौथे पायदान पर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच जीतने की स्थिति में भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर पाएगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतने पर भारत के अंक और प्रतिशत में सुधार होगा, जिससे टीम टॉप-2 की होड़ में मजबूती से बनी रहेगी. WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी बेहतर खेल दिखाकर सीरजी जीतने की कोशिश करनी होगी. भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए कुल 7 बचे मैचों में से कम से कम 5 जीत और 1 ड्रॉ (या 6 जीत) हासिल करने की दरकार है.
चौथे वनडे में क्या होगी भारतीय 11
गिल के न होने से ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. वहीं, ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे. यानी केएल राहुल की जगह ईशान विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, टीम इंडिया मे बुलाए गए कुमार कुशाग्र को भी वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें | तुम्हारे होने से घर खास है... अंजलि के लिए सचिन तेंदुलकर का पोस्ट वायरल, ताजा हुई 36 साल पुरानी प्रेम कहानी
यह भी पढ़ें | वनडे में यशस्वी जायसवाल को मौका क्यों नहीं? पूर्व भारतीय कोच ने गौतम गंभीर को घेरा, बोले- 'यह बेतुका है'
यह भी पढ़ें | नंबर-1 इंग्लैंड, भारत से आगे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, एक टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-7 टीमें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं