India vs New Zealand Test Series, Gautam Gambhir Big Statement: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है और इस सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में होना है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम से हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया से सामने आए. इस दौरान उन्होंने टीम की मानसिकता और उसके खेलने के तरीके को लेकर बात की है.
भारत एक दिन में बना सकता है 400-450 रन
सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले मीडिया के सामने आए गौतम गंभीर ने कहा,"मैंने चेन्नई में यह बात बोली थी कि हम वो टीम होना चाहते हैं जो एक दिन में 400 भी बना सके और दो दिन बैटिंग भी कर सके, ड्रा करने के लिए और उसको आप ग्रोथ कहते हो. उसके आप एडेप्टेबिलिटी कहते हो, उसको आप टेस्ट क्रिकेट कहते हो. अगर आप एक ही तरीके से खेलते हो, वो ग्रोथ नहीं है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौतम गंभीर ने आगे कहा,"तो ऐसा नहीं है कि अगर हम कभी उस परिस्थिति में हो, वही की हमारे को दो दिन खेलना पड़ेगा ड्रा करने के लिए तो हमारे पास उस तरीके के खिलाड़ी हैं, ड्रेसिंग रूम में कि जो दो दिन बैटिंग कर सकते हैं. तो आखिरकार पहला मोटिव यही होता है कि मैच जीतना और उसके बाद दूसरा और आखिरी ऑप्शन यही होता है कि कि अगर कभी ऐसी स्थिति में टीम हो कि जहां पर ड्रा के लिए खेलना पड़े तो फिर वह दूसरा और तीसरा ऑप्शन है."
गंभीर ने आगे कहा,"वर्ल्ड क्रिकेट की बात नहीं कर सकता. वर्ल्ड क्रिकेट में हर टीम की अपनी विचारधारा है. हर टीम का अपना तरीका है खेलने का. मैं अपनी टीम की बात कर सकता हूं कि हमारे पास उस तरीके के भी खिलाड़ी हैं जो एक दिन में 400-450 रन लगा सके और ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो दो दिन टेस्ट मैच में बैटिंग कर सके, टेस्ट मैच को ड्रा करने के लिए. और उसी तरीके की क्रिकेट हम खेलना चाहते हैं और किसी तरीके की क्रिकेट नहीं."
🗣️🗣️ We want to be the team that can score 400 in a day and also the team that can bat for two days to draw a Test.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2024
Head Coach Gautam Gambhir talks about #TeamIndia's adaptability and approach. #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @GautamGambhir pic.twitter.com/Ta6MlGmbLh
बता दें, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से होगा और 1 नवंबर से सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरान करना है.
यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup: पाकिस्तान की जीत दिलाएगी टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट लेकिन...जानें क्या है पूरा समीकरण
यह भी पढ़ें: PAK vs ENG: "पाकिस्तान क्रिकेट का मुद्दा..." बेन स्टोक्स ने बाबर आजम के टीम से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं