भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम वनडे सीरीज में 2-0 से आगे हैं ,अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज को जीतने की कोशिश करेगी, तीसरे वनडे में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजर रहेगी. खासकर रोहित पर, जिन्होंने दोनों वनडे मैच में बड़ी पारी नहीं खेली है. इसके अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल का वनडे सीरीज में यह आखिरी मैच है. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टीम से अलग हो जाएंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारी में लग जाएंगे. आखिरी दो वनडे में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाले हैं.
भारत में कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर 'सोनी स्पोर्ट्स' चैनल पर होगा.
भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहा होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑन लाइन सोनीलिव' ऐप पर होगा.
फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे?
भारत में फ्री में तीसरा वनडे मैच DD स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं.
🏏 न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। 💪 क्या #TeamIndia लगाएगी जीत की हैट्रिक? 🇮🇳 अपना जवाब कमेंट में बताएं! 👇 #NZvIND Video Credit : @BCCI https://t.co/3XbJhE9qIp
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 9, 2026
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारत के समय के अनुसार सुबहर 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा.
टीम इस प्रकार है
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी
न्यूज़ीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर
यह भी पढ़ें | जिम्बाब्वे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने किया यह कमाल
यह भी पढ़ें | नंबर 1 डॉन ब्रैडमैन, नंबर 3 सहवाग, टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं