भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. ईशान किशन के चोटिल होने पर वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम के दरवाजे खुले. लेकिन गौतम गंभीर एंड कंपनी ने वैभव को ओपनर नहीं बल्कि नंबर-3 के बल्लेबाज के रूप में चुना है. वैभव अपने करियर में पहली बार इस क्रम पर बैटिंग करेंगे. उन्होंने अभी तक 42 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन कभी ओपनिंग के अलावा किसी अन्य क्रम पर नहीं खेले हैं. ऐसे में वैभव के सामने यग दबाव तो होगा कि बल्कि उन्हें कीवी गेंदबाजों से भी चुनौती मिलेगी. लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और जैकब डफी जैसे सीनियर खिलाड़ियों का सामना करना उनके होम ग्राउंड पर इस युवा सनसनी के लिए आसान नहीं होने वाला है.
वैभव का किसके खिलाफ कैसा रिकॉर्ड
अगर आंकड़ों को उठाकर देखें तो वैभव सूर्यवंशी के सामने अभी तक ब्लैक कैप्स गेंदबाद बेअसर ही नजर आए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही वैभव पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रहे हों, लेकिन आईपीएल में उन्होंने जरूर लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी का सामना किया है और दोनों ही गेंदबाज एक बार भी वैभव को आउट नहीं कर पाए.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लॉकी फर्ग्यूसन ने वैभव को 10 गेंद फेंकी हैं और इस दौरान उन पर भारतीय स्टार ने 32 रन बटोरे हैं, जिसमें दो चौके और 4 छक्के शामिल है. फर्ग्यूसन के खिलाफ वैभव का स्ट्राइक रेट 320 का है और वह उनके खिलाफ कभी आउट नहीं हुए हैं. जबकि सूर्यवंशी ने मैट हेनरी की 12 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों के दम पर 38 रन बटोरे हैं. जबकि जैकब डफी का उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सामना नहीं किया है.
वैभव को किससे खतरा?
हालांकि, भले ही यह गेंदबाज बेअसर नजर आए हो, लेकिन अब स्थितियां बिल्कुल अलग है. आईपीएल में पाटा पिचों पर खेलते हुए वैभव ने रन बटोरे हैं. क्राइस्टचर्च की पिच भी पाटा है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को घरेलू परिस्थितियों का फायदा जरूर होगा. लॉकी फर्ग्यूसन शॉर्ट बॉल और हार्ड लेंथ बॉल से वैभव को परेशान कर सकते हैं जबकि मैट हेनरी ऑफ स्टंप के बाहर लगातार गेंदबाजी करके वैभव को प्रेशर में लाना चाहेंगे. वहीं बल्लेबाजों को खराब शॉट खेलने के लिए मजबूर कर देने वाले डफी भी वैभव को परेशान कर सकते हैं. वैभव पर दोतरफा दबाव होगा. हालांकि, यह बल्लेबाज हर मौकों पर प्रेशर मूमेंट्स में निखर कर आया है और शानिवार को भी फैंस को यही उम्मीद होगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं