विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2021

IND vs NZ 1st Test: सिक्के की उछाल ने लिया "यू-टर्न", तो कीवी ऑलराउंडर का दर्द आया बाहर, फैंस ने दिया जवाब

Ind vs Nz 1st Test: करोड़ों भारतीय प्रशंसकों को जेम्स नीशम का यह ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्होंने अपने ही अंदाज में उन्हें जवाब दिया

IND vs NZ 1st Test: सिक्के की उछाल ने लिया "यू-टर्न", तो कीवी ऑलराउंडर का दर्द आया बाहर, फैंस ने दिया जवाब
Ind vs Nz: कीवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम
  • कानपुर में भारत ने जीता है टॉस
  • पहले बल्लेबाजी चुनी है भारत ने
  • नीशम का ट्वीट भारतीयों को पसंद नहीं आया
नयी दिल्ली:

टॉस के महिमा भी अपरमपार है. पिछले दिनों टी20 विश्व कप  के दौरान इसका भूत मानो विराट कोहली के पीछे पड़ा हुआ था. शुरुआती दो बड़े मैचों में टॉस हारे, तो तो मैच भी गए. लेकिन विराट गए, तो रोहित के लिए टॉस का सिक्का बदल गया! उछाल रोहित के पाले में गयी, तो हार का सिलसिला भी खत्म हुआ. और यह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट में भी जारी है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पिछले कुछ मैचों से लगातार पड़ रही टॉस की मार ने न्यूजीलैंड ऑलराउंडर जेम्स नीशम (Jimmy Neesham) का मूड खराब कर दिया. 

यह भी पढ़ें:  जाफर ने कानपुर के कोहरे को कुछ ऐसे मजेदार अंदाज में भारत-पाकिस्तान विज्ञापन से जोड़ दिया

टॉस की निराशा नीशम को इतनी ज्यादा हुयी कि वह अपनी मनोदशा को छिपा नहीं सके. और उन्होंने हाल ही समय में न्यूजीलैंड के टॉस से जुड़े दु्र्भाग्य के बारे में बयां करते हुए लिखा, "क्या कोई इन सिक्कों को नजदीक से देख सकता है?" जाहिर है कि टॉस को लेकर पिछले कई दिनों से सीने में पल रहा गम बाहर आ ही गया. 

नीशम भाई यह क्रिकेट है. सिक्कों को नजदीकी से देखने की किसी को कोई जरूरत नहीं. मैच रेफरी की बारीक नजर रहती है. यहां तो नसीब वाली बात है. कुछ समय पहले विराट सिक्के की मार सह रहे थे, तो अब आप सहिए. हा अपने कप्तान से बोलिए कि सिक्के की उछाल को लेकर कुछ प्रैक्टिस जरूर करें.क्या पता कि प्रैक्टिस करते-करते कोई तरीका इजाद हो जाए.  वैसे आप अभी से निराश क्यों हो रहे हैं. अभी तक मैच का पहला ही दिन है. अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजायी कीजिए. प्रदर्शन पर फोकस कीजिए. विश्व कप में टॉस हारने के बावजूद आपने कुछ मैच जीते ही थे..निराश न हों...हौसला बनाए रखें. बहरहाल, भारतीय फैंस को जेम्स नीशम का यह ट्वीट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. और उन्होंने कीवी ऑलराउंडर को अपने अदाज में जवाब दिया है. 

यह भी पढ़ें:  समुंद्र में फिशिंग करते नजर आए मोहम्मद शमी, बड़ी मछली को बनाया अपना शिकार, देखें तस्वीर

विराट का प्रशंसक अपने हीरो की पीड़ा के साथ सामने आया है

इन भाई साहब ने नीशम के ट्वीट को दिल पर ले लिया है

मानो नीशम ने ट्वीट करके विराट के फैस के जख्मों को हरा कर दिया है

VIDEO: पिछले दिनों सचिन ने सामाजिक कार्यों के सिलसिले में मध्यप्रदेश के गांव का दौरा किया था. . ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
James Douglas Sheahan Neesham, India Vs New Zealand 2021, India Vs New Zealand 11/25/2021 Innz11252021205688, Green Park Kanpur, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com