विज्ञापन

'हमें पहले ही मालूम था', वैभव को रखा XI से बाहर, तो सोशल मीडिया का गुस्सा गंभीर पर फूटा

सोशल मीडिया का गुस्सा गंभीर ही नहीं, बल्कि कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी फूटा है. और वजह वैभव सूर्यवंशी के अलावा और भी हैं

'हमें पहले ही मालूम था', वैभव को रखा XI से बाहर, तो सोशल मीडिया का गुस्सा गंभीर पर फूटा

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले ही मानो बेल्फर्ट का पहला मैच भारतीय सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryvanshi) के इर्द-गिर्द सिमट गया था. हर कोई वैभव के डेब्यू के बारे में और उनके सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने के बारे में बातें कर रहा था. लेकिन टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जैसे ही वैभव को लेकर यह जानकारी दी कि वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, तो फैंस का एक बड़ा वर्ग मायूस हो गया. और जैसे ही मैच में कुछ समय गुजरा, तो सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटना शुरू हो गया. और इसके लिए सबसे ज्यादा निशाने पर रहे भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर. आप देखिए कि फैंस भारतीय पूर्व ओपनर के लिए कैसे-कैसे कमेंट कर रहे हैं. देखिए कि इस प्रशंसक का गुस्सा बुरी तरह से गंभीर पर निकला है. यह नाराज है कि गौतम ने वैभव को XI का हिस्सा नहीं बनाया

वैसे मामला वैभव तक सीमित नहीं है. टीम में शामिल किए गए युवा पेसर प्रिंस यादव को भी न खिलाने पर प्रशंसक नाराज हैं

निश्चित तौर पर मीडिया का वैभव को खिलाने को लेकर बहुत ज्यादा दबाव था. बहुत ही ज्यादा माहौल बन चुका था, लेकिन यह मीम एक तंज के रूप में किया गया है

गौतम को लेकर यह मीम भी भारतीय हेड कोच के मिजाज को लेकर बहुत कुछ कहने को काफी है

एक रिएक्शन ऐसा भी !

सवाल गौतम गंभीर ही नहीं, बल्कि यहां कप्तान अय्यर पर भी उठ रहे हैं

यह भी पढ़ें:  वैभव को नहीं मिली इंडिया कैप? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बतायी वजह, मांजरेकर सहित क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Ireland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com