विज्ञापन

Google लाया गजब का Tag! झट से मिलेगा खोया हुआ सामान, इतनी रखी है कीमत

Google Pixel Tag भारत में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इससे आप आसानी से किसी सामान को खोज सकते हैं. इसमें अलार्म का फीचर भी दिया गया है. ये कंपनी का पहला ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है.

Google लाया गजब का Tag! झट से मिलेगा खोया हुआ सामान, इतनी रखी है कीमत

Google Pixel Tag को भारत में कंपनी के पहले Bluetooth Tracker के तौर पर लॉन्च किया गया है. नया Pixel Tag भारत समेत दूसरे बाजारों में Apple AirTag को टक्कर देगा. कंपनी के मुताबिक, Pixel Tag की बिक्री भारत में इस साल नवंबर से शुरू होगी. हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी पहले ही दे दी है. भारत में Google Pixel Tag को एक पीस और चार के पैक में खरीदा जा सकेगा. यह Pebble Shape डिजाइन में आता है और इसके फ्रंट पर Google की ब्रांडिंग के साथ LED Indicator दिया गया है.

Google Pixel Tag की कीमत और उपलब्धता

भारत में Google Pixel Tag के एक पीस की कीमत 3,799 रुपये रखी गई है. वहीं, चार Pixel Tag वाले पैक की कीमत 12,900 रुपये है.
भारत में इसे नवंबर से Google India Online Store से खरीदा जा सकेगा. Pixel Tag को फिलहाल Fog कलर में पेश किया गया है. Google Pixel Tag के साथ कंपनी एक साल की वारंटी दे रही है.

Bluetooth और Ultra-Wideband से खोजना होगा आसान

Google Pixel Tag में Bluetooth Channel Sounding और Ultra-Wideband कनेक्टिविटी दी गई है. इन तकनीकों की मदद से यूजर खोए हुए सामान को ज्यादा सटीक तरीके से खोज सकेंगे. Pixel Tag को Google के Find Hub में इंटीग्रेट किया गया है. यूजर Find Hub के जरिए Pixel Tag की लोकेशन खोज सकते हैं और डॉयरेक्शनल गाइडेंस की मदद से उसके करीब पहुंच सकते हैं. ये ट्रैकर Google Pixel डिवाइस के साथ फास्ट पेयर को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे Pixel फोन के साथ जोड़ना आसान होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

स्पीकर से बजा सकेंगे अलार्म

Google Pixel Tag में बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है. अगर कोई सामान खो जाता है तो यूजर अपने Pixel डिवाइस में मौजूद Find Hub ऐप से Pixel Tag पर रिमोट तरीके से अलार्म बजा सकते हैं. इसके अलावा पिक्सल टैग पर एक बटन भी दिया गया है. इसकी मदद से यूजर अपना खोया हुआ फोन भी बजा सकते हैं. अगर Pixel Tag के जरिए फोन पर अलार्म एक्टिवेट किया जाता है, तो फोन साइलेंट मोड में होने के बावजूद आवाज करेगा.

Gemini से भी ढूंढ सकेंगे Pixel Tag

Google ने Pixel Tag को Gemini के साथ भी जोड़ा है. यूजर अपने Google Pixel डिवाइस से Gemini को Pixel Tag बजाने के लिए कह सकते हैं. इससे खोए हुए Tracker को ढूंढने का एक और तरीका मिल जाता है. Google Pixel Tag में User-Replaceable CR2032 कॉइन सेल बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक साल से ज्यादा चलेगी. अच्छी बात है कि बैटरी खत्म होने पर यूजर इसे खुद बदल सकेंगे.

Pixel Tag को IP67 रेटिंग मिली है, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. कंपनी के मुताबिक, यह 1 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है.

Android 9 और उसके बाद वाले डिवाइस से होगा कनेक्ट

Google Pixel Tag उन डिवाइस के साथ काम करता है जो Android 9 या उसके बाद के वर्जन पर चलते हैं. Tracker में Accelerometer भी दिया गया है. इसका बॉडी Polycarbonate और मेटल से बना है. Google Pixel Tag का आकार 28x46.1x5.4mm है. इसका वजन करीब 11.8 ग्राम है.
Pebble Shape डिजाइन की वजह से इसे बैग, चाबी या दूसरे सामान के साथ आसानी से लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Samsung Fold को टक्कर देने के लिए आ गया Google का Pixel 11 Pro Fold, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Pixel Tag, Google Pixel Tag India Launch, Google Pixel Tag Specifications, Google Pixel Tag Features, Google Pixel Tag Price In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com