इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर ने कहा है कि बायो-बबल के कारण खिलाड़ियों के लिए हर मैच खेलना संभव नहीं है क्योंकि यह खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ उसी की धरती पर खेलना खासा चुनौतीपूर्ण है. बता दें कि जॉनी बैर्यस्टो पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं और वह आखिरी दो टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का हिस्सा बनेंगे. इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ रोटेशन नीति के आधार पर टीम चुन रही है. हालांकि, पूर्व क्रिकेटरों माइकल वॉन, केविन पीटरसन ने इस फैसले की यह कहते हुए आलोचना की थी कि हर मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम खिलानी चाहिए.
एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया
भारत के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर के बारे में बात करते हुए वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बटलर ने कहा कि निश्चित ही भारत के खिलाफ इस बार हमारे लिए अलग-अलग चरण रहेंगे. कुछ खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत के दौर में हैं, तो कुछ के लिए उनका एशिया में पहला दौरा है. बटलर ने कहा कि डोम सिबली, जैक क्रॉले और रॉरी बर्न्स जैसे कुछ खिलाड़ी हैं, जो लंबे समय के लिए क्रीज पर टिक सकते हैं. भारत में समय गुजारने से आपको अपने खेल के बारे में और ज्यादा जानने को मिलता है. निश्चित ही, भारत के खिलाफ उसकी जमीन पर खेलना बहुत बड़ी चुनौती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रहाणे ने टीम की जर्सी देकर जीता था दिल अब खुद लियोन ने कही दिल जीतने वाली बात
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि बायो-बबल में खेलना चुनौती है. यह कहना मुश्किल है कि हालात एकदम अलग हैं क्योंकि विश्व में कुछ लोग फिलहाल कोविड की महामारी के कारण मुश्किल हालात में हैं. हम खिलाड़ी भाग्यशाली हैं कि क्रिकेट खेल रहे हैं और वह कर रहे हैं जिसे हम प्यार करते हैं. लेकिन परिवार से दूर रहना काफी चुनौतीपूर्ण है और होटल के कमरों में परिवार को रखना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईसीबी इस सीरीज में खिलाड़ियों को रोटेट कर खिलाने की योजना बना रहा है. थोड़ी हताशा भी है क्योंकि आप अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं.
VIDEO: विराट ने कुछ दिन पहले करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं