भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 246 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत पहली पारी में 436 रन बनाए. भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी. तीसरे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी शुरु हुई. इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, अश्विन ने क्रॉली को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद ओली पोप और डकेट के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसे बुमराह ने तोड़ा. बुमराह ने डकेट को 47 के निजी स्कोर पर बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई. वहीं जो रूट 2 रन ही बना पाए. इंग्लैंड को 140 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. बेयरस्टो 10 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने. 113 रन पर दो विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने 140 पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम को कप्तान से उम्मीद थी. लेकिन बेन स्टोक्स एक बार फिर आर अश्विन का शिकार बने.
अश्विन ने बेन स्टोक्स को इस तरह से अपने जाल में फंसाया की इंग्लैंड के कप्तान खड़े-खड़े बोल्ड हो गए. अश्विन ने 12वीं बार बेन स्टोक्स को पवेलियन की राह दिखाई है. अश्विन के अलावा कोई भी गेंदबाज बेन स्टोक्स का इतनी बार शिकार नहीं कर पाया है. अश्विन ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजकर कपिल देव के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन ने कपिल देव की बराबरी की है. कपिल देव ने मुदस्सर नजर को टेस्ट में 12 बार आउट किया है. बेन स्टोक्स का शिकार करके अश्विन इस मामले में कपिल देव के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. इसके बाद लिस्ट नें ईशांत शर्मा जिन्होंने 11 बार एलिस्टर कुक का शिकार किया है, कपिल देव जिन्होंने 11 बार ग्राहम गूच का शिकार किया है, आर अश्विन जिन्होंने 11 बार डेविड वॉर्नर का शिकार किया है, संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं.
यह भी पढ़ें: "वह क्या कर रहा है...", शुभमन गिल की बल्लेबाजी देख सुनील गावस्कर का माथा ठनका, ऐसा कहकर लगाई फटकार
यह भी पढ़ें: "पैड पहले या बैट पहले ...", कंफ्यूजन में अंपायर ने जडेजा को दिया आउट ? फैसले को लेकर फैन्स के बीच मचा बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं