विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2021

IND vs ENG 4th Test: आकाश चोपड़ा ने किया जडेजा को XI में खिलाने का बचाव, तो फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक

Eng vs Ind 4th Test: आकाश चोपड़ा ज्यादातर विषयों पर बेधड़क और निष्पक्ष अपनी राय रखते हैं, लेकिन जब बात विराट कोहली से जुड़े मुद्दों की आती है, तो चोपड़ा राह से भटकते हुए डिफेंसिव दिखायी पड़ते हैं.

IND vs ENG 4th Test: आकाश चोपड़ा ने किया जडेजा को XI में खिलाने का बचाव, तो फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक
पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा की बात से ज्यादातर फैंस सहमत नहीं हैं
नयी दिल्ली:

ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखने में आया है, जब पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा तब विराट कोहली (Virat Kohli) के फैसले के पक्ष में सुर लगाते दिखाई पड़े, जब एक बड़ा वर्ग भारतीय कप्तान पर सवाल खड़े किए. समझा जा सकता है कि आकाश चोपड़ा भी विराट की तरह ही दिल्ली से आते हैं और ज्यादातर मौकों पर वह विराट कोहली की आलोचना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. यही वजह है कि जब विराट निशाने पर आते हैं, तो चोपड़ा उनके बचाव में उतर आते हैं. फिर  वह भले ही कुतर्क में तब्दील हो जाएगा. इस बार भी उन्होंने केनिंगटन ओवल में चौथे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को खिलाने के फैसले का बचाव किया. अब उनकी बात तर्क है या कुतर्क,  इसका फैसला तो आप ही कीजिए, लेकिन फैंस उनके किए ट्वीट पर चोपड़ा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.  

विराट कोहली का धमाका, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड

यह देखिए

ऐसी प्रतिक्रिया देने वालों की कमी नहीं है

यह फैन सुझाव के साथ आया है

वोक्स की 'जादुई गेंद' से चकमा खा गए हिट मैन, ऐसे हुए रोहित शर्मा OUT

इस सवाल में जान है!

ये राउडी राठौड़ भी सवाल के साथ आए हैं

यह है प्वाइंट टू बी नोटिड !

VIDEO: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच के बारे में आशीष नेहरा ने दी जानकारी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aakash Chopra, Virat Kohli, Board Of Control For Cricket In India, England Vs India 2021, England Vs India 09/02/2021 Enin09022021199052, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com