विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

IND Vs AUS: विराट कोहली ने वह किया जो कपिल देव, गांगुली और धोनी भी नहीं कर पाए...

इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने अपराजेय क्रम को बरकरार रखा और वनडे में लगातार 9वीं जीत दर्ज की.

IND Vs AUS: विराट कोहली ने वह किया जो कपिल देव, गांगुली और धोनी भी नहीं कर पाए...
भारतीय टीम ने इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से दी शिकस्त.
  • ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में लगातार 3 मैच हराने वाले पहले भारतीय कप्तान
  • इंदौर वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी शिकस्त
  • भारतीय टीम की वनडे में यह लगातार 9वीं जीत है
नई दिल्‍ली: इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने अपराजेय क्रम को बरकरार रखा और वनडे में लगातार 9वीं जीत दर्ज की. इस उपलब्धि के साथ-साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई. उन्होंने इस मैच में जीत दर्ज कर ऐसा कारनामा किया जो कपिल देव, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धौनी भी नहीं कर पाए. 

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा बने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के नए सिक्सर किंग, पिछले 5 वर्ष में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

दरअसल विराट कोहली भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई भी कप्तान ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में लगातार तीन मैचों में नहीं हरा पाया है.  

यह भी पढ़ें : IND Vs AUS: मनीष पांडे ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा बेहतरीन कैच, देखें VIDEO  
​
VIDEO: वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितने घातक होंगे भारतीय स्पिनर्स
कोहली के पास एक और रिकॉर्ड का मौका
इस सीरीज में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौक़ा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 33 सालों के एकदिवसीय मैचों के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब भारत ने किसी सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. अगर कोहली की कप्तानी में भारत इस सीरीज के सभी मैच जीता जाता है तो यह खास रिकॉर्ड बन जाएगा. अगर टीम इंडिया चार मैच भी जीत जाती है तब भी पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी बाइलेटेरल सीरीज में भारत चार मैच जीतने का गौरव हासिल करेगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com