WTC 2023 Final Day 1 Highlights: ट्रेविस हेड के नाबाद शतक और स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल के पहले दिन स्टंप तक 85 ओवर में तीन विकेट पर 327 रन बनाये. दिन का खेल समाप्त होने तक हेड 146 रन और स्मिथ 95 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 43 और मार्नस लाबुशेन ने 26 रन बनाये. भारत के लिए मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने एक एक विकेट झटके. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 300 रनों का आकड़ा पर कर लिया है.
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 200 रनों से जयादा की साझेदारी भी हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये साझेदारी बहुत ही अहम थी. इस दौरान ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया, तो वहीं स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 38वां अर्धशतक जमाया है, जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में दिखाई देने लगी है.(SCORECARD)
Test Match Ready ❤️#TeamIndia | #WTC23 pic.twitter.com/SZcRY3C9ax
— BCCI (@BCCI) June 7, 2023
🚨 A look at #TeamIndia's Playing XI 🔽
— BCCI (@BCCI) June 7, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/0nYl21pwaw #WTC23 pic.twitter.com/hwieFxazre
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
WTC Final 2023 Live Score Updates WTC 2023 Final Day 1 Between Ind vs Aus, straight from Kennington Oval, London
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं