विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

Ind vs Aus: "वह पहले टेस्ट में मेरे थर्ड स्पिनर हैं", शास्त्री ने पहली पसंद अश्विन को भी दी अहम सलाह

India vs Australia: शास्त्री बोले कि ऐसे में आप नहीं चाहते कि अश्विन ओवर-प्लान करें और ज्यादा प्रयोग करें या चीजों का इस्तेमाल करें. बात साधारण सी है कि गेंद को सही चगह रखें और बाकी का काम पिच को करने दें. कारण यह है कि भारत में पिच में काफी मदद रहती है.

Ind vs Aus: "वह पहले टेस्ट में मेरे थर्ड स्पिनर हैं", शास्त्री ने पहली पसंद अश्विन को भी दी अहम सलाह
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री
नई दिल्ली:

पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रविचंद्नन अश्विन (Ravichandran Ashwin)  की फॉर्म गावस्कर-बॉर्डर सीरीज का भाग्य तय करेगी. साथ ही, शास्त्री यह भी चाहते हैं कि अश्विन कंगारुओं के खिलाफ कोई ओवर-प्लान (सीमा से ज्यादा योजना)  बनाएं. शास्त्री की ही कोचिंग में ऑस्ट्रे्लिया में भारत ने लगातार दो सीरीज जीती थीं. वहीं, शास्त्री ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह भी कहा कि तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव होने चाहिए, जबकि सूर्यकुमार यादव (suryakumar yadav) एक क्षमतावन मिड्ल ऑर्डर और मैच का रुख बदलने वाले बल्लेबाज हैं. 

SPECIAL STORIES:

सीरीज से पहले ही चर्चा का विषय बने अश्विन, ऑफ स्पिनर की नजर इस बड़ी उपलब्धि पर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बताया कि क्या है भारतीय पिचों पर सबसे बड़ा चैलेंज

उन्होंने स्टार-स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अश्विन अपने मूल प्लान से जुड़े रहने के लिए पर्याप्त अच्छे हैं क्योंकि वह बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. ऐसे में अश्विन को ओवर-प्लान करने की जरूरत नहीं है. उनकी फॉर्म सीरीज का भाग्य तय कर सकती है. रवि बोले कि अश्विन एक पैकेज के रूप में आते हैं और वह टीम को बल्ले से भी कुछ रन बनाकर देंगे. शास्त्री ने कहा कि अगर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की, तो वह सीरीज का परिणाम तय कर सकते हैं. वह ज्यादातर हालात में विश्व स्तरीय हैं, लेकिन भारतीय परिस्थितियों में बहुत ही घातक है. अगर गेंद घूमना शुरू करती है और पिच से अच्छी है, तो निश्चित तौर पर बल्लेबाजों को परेशानी में डालेगा. 

शास्त्री बोले कि ऐसे में आप नहीं चाहते कि अश्विन ओवर-प्लान करें और ज्यादा प्रयोग करें या चीजों का इस्तेमाल करें. बात साधारण सी है कि गेंद को सही चगह रखें और बाकी का काम पिच को करने दें. कारण यह है कि भारत में पिच में काफी मदद रहती है. तीसरे स्पिनर के सवाल पर रवि बोले कि जहां तक तीसरे स्पिनर का सवाल है, तो मैं कुलदीप यादव को खेलते देखना पसंद करूंगा. जडेजा और अक्षर समान शैली के गेंदबाज हैं, लेकिन कुलदीप एक अलग तरह के गेंदबाद है. अगर आप पहले ही दिन टॉस हार जाते हैं, तो आपको ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी, जो प्रतिद्वंद्वी टीम पर अच्छा प्रहार लगा सके.  पूर्व कोच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसे तेज गेंदबाजों के साथ जैसे ही मैच आगे बढ़ता है, तो इससे पिच के दोनों छोरों पर पैदा हुई तरारें अपना काम करना शुरू कर देंगी. ऐसे में कलायी का स्पिनर अंदर और बाहर दोनों तरफ गेंद को घुमा सकता है.  

--- ये भी पढ़ें ---

* शोएब मलिक ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेट बने
* भारत के इस गेंदबाज के सामने जोस बटलर का नहीं चलता बल्ला, खुद क्रिकेटर ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shastri, India, India Vs Australia 2023, India Vs Australia 02/09/2023 Inau02092023219592, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com