विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2023

Ind vs Aus 5th T20I: "जितेश अब चेहरा बनने जा रहे हैं..." एक और उपयोगी पारी पर सोशल मीडिया हुआ गद्गगद

Jitesh Sharma: जितेश दोनों ही मैचों में जमने के बाद आउट जरूर हो गए, लेकिन इस विकेटकीपर ने इस फॉर्मेट में प्रबंधन को खासा कॉन्फिडेंस दिया है, तो वहीं फैंस भी उनकी बल्लेबाजी शैली से बहुत ही खुश हैं.

Ind vs Aus 5th T20I: "जितेश अब चेहरा बनने जा रहे हैं..." एक और उपयोगी पारी पर सोशल मीडिया हुआ गद्गगद
India vs Australia, 5th T20I: जितेश शर्मा ने कम मैचों से ज्यादा भरोसा जीता है
नई दिल्ली:

इसमें कोई दो राय नहीं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (Ind vs Aus T20 series) में अगर किसी युवा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा  भरोसा जीता है, तो वह यूपी के रिंकू सिंह (Rinku Singh) हैं. और अगर रिंकू के बाद कोई दूसरा नाम सामने आता है, तो वह पंजाब के विकेटकीपर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) हैं. दोनों ने ही देश के लिए बहुत ही कम मैच खेले हैं, लेकिन असर बहुत ही बड़ा छोड़ा है. चौथे टी-20 मुकाबले में जितेश ने जहां 19 गेंदों पर 35 रन बनाए, तो वहीं बेंगलुरु में आखिरी टी20 में जितेश ने दिखाया कि वह तुलनात्मक रूप से धीमी और थोड़ी मुश्किल पिच पर मुश्किल हालात में भी बड़े शॉट खेल सकते हैं. जितेश ने आउट होने से पहले 16 गेंदों पर 3 बेहतरीन चौकों और 1 छक्के से 24 रन बनाए. जितेश दोनों ही मैचों में जमने के बाद आउट जरूर हो गए, लेकिन इस विकेटकीपर ने इस फॉर्मेट में प्रबंधन को खासा कॉन्फिडेंस दिया है, तो वहीं फैंस भी उनकी बल्लेबाजी शैली से बहुत ही खुश हैं. और यह बात सोशल मीडिया पर मिल रहे कमेंट से साफ समझी जा सकती है.

यह कमेंट देखें आप 

मिलेगा, जरूर मिलेगा

ऐसे कमेंट फैंस के भरोसे को बयां कर रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jitesh Mohan Sharma, India Vs Australia T20I Series 2023, India Vs Australia 12/03/2023 Inau12032023230528, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com