- चेतेश्वर पुजारा- 193 रन, 373 गेंद, 22 चौके
- नौ घंटे से भी ज्यादा बल्लेबाजी की पुजारा ने
- सीरीज में पांच सौ रन से ज्यादा पहुंचा रनों का आंकड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में अभी तक पांच सौ ज्यादा रन अपने खाते में जमा कर चुके चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara misses the double Ton) सिडनी (AUS vs IND, 4th Test) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट (AUS vs IND, 4th Test) के दूसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे. और सिर्फ सात रन से दोहरे शतक से चूक गए. बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट की इस दूसरी वॉल ने वह कर दिखाया जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनसे पहले सिर्फ तीन और सिर्फ दो ही भारतीय बल्लेबाज कर सके हैं. और यह कारनामा पुजारा के साहस और उनकी रनों के प्रति भूख को बयां करने के लिए काफी है.
9 hours, 8 minutes and 373 balls later - @cheteshwar1 walks back after scoring 193 #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/atOD7TeAOD
— BCCI (@BCCI) January 4, 2019
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अपनी पारी के 190 रन के आंकड़े को पार करते ही पुजारा असहज और उतावले दिखाई पड़े. नॉथन लॉयन ने इसी बात को भांपते हुए पुजारा को अपने जाल में फंसा लिया. और पुजारा दोहरे शतक से चूक गए, जिसके वह पूरी तरह से हकदार थे. बहरहाल, यही क्रिकेट है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि ऐसा पुजारा के करियर में पहली बार हुआ
यह भी पढ़ें: IND vs Aus 4th Test: चेतेश्वर पुजारा की 'तीन अहम बातों' का मुकाबला इस बार विराट कोहली भी नहीं कर सके
And he waits - @cheteshwar1 in all readiness before the start of Day 2 #TeamIndia #AUSvsIND pic.twitter.com/qOH60q19ml
— BCCI (@BCCI) January 3, 2019
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा अपने करियर में 12200 से ज्यादा प्रथम श्रेणी रन बना चुके हैं. इसमें उनके तीन तिहरे शतक भी शामिल हैं. साफ है कि यह आंकड़ा बहुत ही भारी-भरकम है. और इस आंकड़े के बीच पहली बार ऐसा हुआ, जब वह 190 और दो सौ के बीच 193 की रन संख्या पर आउट हुए. और जब ऐसा हुआ, तो यह उनसे दोहरा शतक छीनकर ले गया.
लेकिन आउट से काफी पहले ही पुजारा ने वह काम कर डाला, जो उन्हें दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में जगह दिला गया. आपको बता दें कि पुजारा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान पांच सौ मिनट से ज्यादा बल्लेबाजी की. और यह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ दूसरी बार किया है. इससे पहले उन्होंने एक पारी में कंगारू टीम के खिलाफ 672 मिनट बल्लेबाजी की थी. चलिए जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार एक पारी में पांच सौ मिनट से ज्यादा बल्लेबाजी करने का कारनामा किस-किस बल्लेबाज ने किया है.
VIDEO: एडिलेड टेस्ट में जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली
नाम मिनट
गावस्कर (551, 513)
सचिन (613, 547)
एलिस्टर कुक (634, 625)
चेतेश्वर पुजारा (672, 562)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं