भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते रोहित शर्मा के नाबाद शतक और रिंकू सिंह की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. अफगानिस्तान ने इसके जवाब में हमनुल्लाह गुरबाज (50), कप्तान इब्राहिम जदरान (50) और गुलबदीन नईब (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों की मदद से 212 रन बनाए. जिसके बाद मैच टाई हुआ. इसके बाद मैच के फैसले के लिए सुपर ओवर हुआ. हालांकि, पहला सुपर ओवर टाई हुआ. अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने रोहित शर्मा के दो छक्कों के दम पर 16 रन बनाए. पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद मैच के परिणाम के लिए दूसरा सुपर ओवर हुआ. दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 12 रनों का लक्ष्य दिया. रवि बिश्नोई ने दो विकेट झटके और भारत को जीत दिलाई. ऐसे भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
वहीं भारत से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,"हम अपने ऑवरऑल प्रदर्शन से खुश हैं. हमने अच्छा क्रिकेट खेला, दुर्भाग्य से हम सुपरओवर में हार गए. इस सीरीज से हमें काफी सकारात्मक चीजें मिलीं और यह अनुभव हमें आगामी टी20 विश्व कप में मदद करेगा.' इन 3 खेलों में लड़कों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. हमने टी-20 में इस तरह की क्रिकेट कभी नहीं खेली, खासकर भारत के खिलाफ और बल्लेबाजी विभाग में भी. वास्तव में खुशी है. हम इस सीरीज से कुछ सकारात्मक बातें सीखेंगे और टी20 विश्व कप में थोड़ा सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे."
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोमांचक मुकाबला टाई, सुपर ओवर... फिर सुपर ओवर... भारत ने ऐसे अफगानिस्तान को दी मात
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, मैक्सवेल, सूर्यकुमार यादव को एक साथ छोड़ा पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं